
- देवर संग बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में थी भाभी, दोनों को साथ देखकर बोला पति-जी लो अपनी जिंदगी - December 11, 2023
- यूपी में जाडे का कहरः अगले 48 घंटे में 4 से 5 डिग्री गिरेगा पारा, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी - December 11, 2023
- ट्रेन में बाथरूम गई थी लड़की, शख्स ने दरवाजा लॉक कर किया रेप, चीख-चीखकर बताई आपबीती - December 11, 2023
प्याज की बहुत सी किस्म बाजार में मिलती हैं। वैसे तो एक नॉर्मल प्याज का वजन 100 से 150 ग्राम तक होता है। लेकिन इंग्लैंड में एक शख्स ने 9 किलो का प्याज उगा कर सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, शख्स ने यह प्याज 15 सितंबर को नॉर्थ यॉर्कशायर में रिपन के नजदीक म्यूबी हॉल एक गार्डन में हैरोगेट ऑटम ख्लावर शो में प्रदर्शित किया था, जिसके बाद से यह विशालकाय प्याज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बता दें, यह फ्लावर शो साल में 2 बार आयोजित किया जाता है। पहला शो अप्रैल में होता है। जबकि दूसरा सितंबर महीने में। यह शो 15 से 17 सितंबर तक चलेगा। शो में विशालकाय प्याज के अलावा कई अन्य भारी-भरकम सब्जियों भी देखने को मिली, जिनमें गोभी, ककड़ी, कद्दु, चुकंदर से लेकर गाजर आदि शामिल थे।
प्याज का वजन 9 Kg भी हो सकता है
इस प्याज को ग्वेर्नसे (Guernsey) के रहने वाले गैरेथ ग्रिफिन (Gareth Griffin) ने उगाया है, जिसका वजन 8.97 किलोग्राम है। यह विशालकाय प्याज उन्होंने ‘नेशनल इंग्लिश ऑनर सोसाइटी’ (NEHS) जाइंट वेजिटेबल कम्पटीशन के लिए उगाया था, जिसे देखकर शो के आयोजको ने कहा – उनका मानना है कि यह एक नया विश्व रिकॉर्ड हो सकता है, जिसे गिनीज बुक में दुनिया के सबसे बड़े प्याज के रूप में दर्ज किया जा सकता है।
लोगों ने बताया इसे शानदार उपलब्धि
प्याज की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसे इंस्टाग्राम पेज @harrogateflowershow से 15 सितंबर को पोस्ट किया गया था। इसे अब तक 86 लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने लिखा – इस प्याज से आप कितनी Spaghetti Bolognese बना सकते हैं। वहीं दूसरे ने कहा- यह शानदार है। …तो कुछ यूजर ने इसे शानदार उपलब्धि बताया। वैसे पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में लिखें।