yellow line Delhi metro news : दिल्ली मेट्रो अचानक हुई खराब, घण्टों से फंसे हैं लाखों यात्री, स्टेशनों पर भारी भीड़

delhi metro yellow line news, delhi metro news, delhi metro yellow line, delhi metro yellow line news today, delhi metro yellow line news, delhi metro news, delhi metro yellow line, delhi metro yellow line news today
delhi metro yellow line news, delhi metro news, delhi metro yellow line, delhi metro yellow line news today, delhi metro yellow line news, delhi metro news, delhi metro yellow line, delhi metro yellow line news today
इस खबर को शेयर करें

New Delhi : दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की सेवाएं आज सुबह से बाधित हैं। तकनीकी खामी के चलते बड़ी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। मेट्रो की येलो लाइन में टेक्निकल दिक्कत आई है। यात्री परेशान हो रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह से ही येलो लाइन के सभी मेट्रो स्टेशनों के बाहर यात्रियों की लंबी-लंबी लाइन लगी हैं। एक स्टेशन पर 30-30 मिनट तक मेट्रो रुक रही है। मेट्रो में फंसे भारी संख्या में यात्री परेशान हैं। कश्मीरी गेट से पटेल चौक स्टेशन के बीच खराबी आई है। नोएडा और गुरुग्राम जाने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दरअसल, विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो तकनीकी खराबी की वजह से बन्द है। मेट्रो सेवा बाधित होने से परेशान लोगों ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया। हालांकि इस रूट पर सेवा कब बहाल होगी डीएमआरसी ने ये जानकारी नहीं दी है।

45 मिनट में स्टेशन पर और 2 घण्टे मेट्रो में
येलो लाइन मेट्रो पर सेवाओं की हालत किस कदर खराब है, अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोगों को 45 मिनट से लेकर एक घंटे में मेट्रो मिल रही है। इसके बाद आधा घंटे का सफर 2 घंटे में पूरा हो रहा है। ऐसे ही एक यात्री मोहम्मद रजा ने बताया, “मुझे साकेत से राजीव चौक जाना था। उसके बाद वहां से नोएडा के लिए मेट्रो पकड़नी थी। मैं घर से 8:30 बजे निकला था। करीब 45 मिनट साकेत मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़ा रहा। मेट्रो में सवार हो गया और लगभग 2 घंटे तक फंसा रहा। अब मैं आईएनएस से वापस हौज खास आया हूं। यहां से बोटैनिकल गार्डन वाली मेट्रो में सवार हुआ हूं। कुल मिलाकर सुबह 8:30 बजे से अब तक 3 घंटे बीत चुके हैं लेकिन नोएडा नहीं पहुंच सका हूं।”