- सुहागरात के बाद भड़की दुल्हन, करने लगी गाली-गलौज, खुला ऐसा राज शर्म से पानी-पानी हो गए सभी, जाने पूरा मामला - May 18, 2024
- बीवियों को हमेशा बाईं तरफ ही सुलाएं पति, फायदे जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे - May 18, 2024
- अकाउंट में अचानक आए 99 अरब रुपये, बैंककर्मियों के उड़े होश, खाताधारक दौड़ा-भागा पहुंचा बैंक, फिर - May 18, 2024
मोहनियां: स्थानीय थाना क्षेत्र के होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। होटल की आड़ में चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस सख्त हुई है। मंगलवार की शाम थानाध्यक्ष ललन कुमार के नेतृत्व में दो होटलों में छापेमारी की गई। जिसमें मोहनियां थाना क्षेत्र के पुसौली पावर ग्रिड के गेट के बगल में अवस्थित आदित्य होटल से पांच लड़के और इतनी ही लड़कियों को हिरासत में लिया गया।
छापेमारी दल में महिला व पुरुष पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल शामिल थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि होटलों में देह व्यापार का अवैध कारोबार होने की सूचना मिली थी। इसके आलोक में मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के दो होटलों में छापेमारी की गई। जिसमें आदित्य होटल से पांच लड़के और पांच लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया गया। होटल का प्रबंधक फरार हो गया।
यह होटल दुर्गावती के पूर्व प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र गुप्ता का है। होटल करीब डेढ़ साल से संचालित है। ग्रामीणों ने बताया की इस होटल में देह व्यापार का धंधा चलता है।होटल के एक घंटा का किराया सात से आठ सौ रूपये है। हिरासत में ली गई लड़कियों के अभिभावकों को सूचना देकर बुलाया गया है। आने पर उन्हें सौंप दिया जाएगा। पांच लड़कों के विरुद्ध प्राथमिकी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। होटल के प्रबंधक व संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शहर की कई होटलों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है। इसके आड़ में देह व्यापार का अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।