मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर उपस्थित हुए। वहां गुड मंडी नवीन व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री मनीष चौधरी, उपाध्यक्ष रवि शर्मा,व कोषाध्यक्ष संजीव गोयल द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व राकेश त्यागी को व्यापारिक हितों में सदैव संघर्षरत रहने व व्यापारी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए सम्मान देते हुए उनसे मंडी के व्यापारियों की समस्याओं के विषय में चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा नवीन मंडी व्यापार संघ के समस्त पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान नवीन मंडी व्यापार संघ के अरविंद जोहल,शिवम गर्ग,कुश कुच्छल,राघव मिश्रा,भी उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर : व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने व्यापारियों को किया सम्मानित
Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)