हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल में आपतिजनक हालत में मिले छात्र और छात्रा, मार्निंग असेंबली से लौटा स्टूडेंट हो गया पानी-पानी!

जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र के सरकारी स्कूल में यह घटना पेश आई है. यहां पर स्कूल में छात्र-छात्रा के आपत्तिजनक हाल में मिलने पर हड़कंप मच गया. इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल को मामले की सूचना दी गई.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोनों छात्र-छात्र के परिजनों को स्कूल बुलाकर पूरे मामले के बारे में जानकारी दी गई. स्कूल के ही छात्रों की ओर से दी गई शिकायत में पता चला है कि 3 अक्तूबर की सुबह यह मामला पेश आया था. छात्रों ने प्रिंसिपल को बताया कि जब वह प्रार्थना सभा के बाद कक्षा के लिए लौट रहे थे तो इसी दौरान 11वीं का स्टूटेंड जैसे ही अपने क्लासरूम में पहुंचा तो देखा कि उसी क्लास का एक छात्र और छात्रा कमरे में आपत्तिजनक हाल में थे. इस पर फिर छात्र ने पूरी घटना की जानकारी प्रिंसिपल को दी.

परिजनों को स्कूल बुलाया था

बताया जा रहा है कि इस बाबत प्रधानाचार्य ने छात्रा और छात्र से पूछताछ की और फिर पैरेंट्स को बुलाकर मामले की जानकारी दी.बाद में दोनों छात्र छात्रा ने इस मामले पर माफी मांगी. गौरतलब है कि प्रदेश के स्कूल में पहली बार इस तरह का मामला रिपोर्ट हुआ है.