Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली हैं, जिसके चलते बीते दिन कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश देखने को मिली. वहीं, मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी पाकिस्तान की दिशा से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ी. इसके चलते राजस्थान में दो दिन से लगातार बारिश देखने को मिल रही है.
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 8 अक्टूबर को प्रदेश में जयपुर के साथ जोधपुर, पाली, चित्तौड़गढ़, सीकर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, कोटा, उदयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ के साथ 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट के साथ चेतावनी जारी की है.