मुजफ्फरनगर पुलिस ने त्योहारों को लेकर किया फ्लैग मार्च

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में आगामी त्योहारों दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज को देखते हुए तितावी पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी पवन चौधरी ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च कस्बा बघरा के मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर किया गया। इसमें सब-इंस्पेक्टर नवनीत यादव भी शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे सभी त्योहारों को शांति, भाईचारे और खुशहाली के साथ मनाएं।

उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अवैध गतिविधि या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।