निकालो कंबल और ओढ़ो शॉल, हरियाणा में इस बारिश के बाद तेजी से गिरेगा पारा, जानें IMD का नया अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम लगातार करवट ले रहा है. दिन में हल्की धूप और रात में ठंडक अब बढ़ने लगी है. मौसम विभाग ने 28-29 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना जताई है. ऐसे में बारिश होने, धुंध और ठंडक के बढ़ने की आहट है. आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

हरियाणा के अधिकांश जिलों में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश मैं पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा. इस दौरान मौसम परिवर्तनशील रहेगा, जिसके कारण आंशिक बादल छाए रहेंगे और उत्तर पूर्वी हवाएं चलेंगी. 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा. इस अवधि में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है.

29 अक्टूबर को हरियाणा में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. दिन के समय तापमान सामान्य रहेगा और बादल छाए रहन की संभावना है. वहीं रात के समय तापमान में गिरावट आएगी, जो ठंडक का एहसास कराएगी.

30 अक्टूबर को हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आएगी, जिससे ठंडक के बढ़ने का अनुभव होगा. वहीं 31 अक्टूबर को ठंडक में वृद्धि देखने को मिलेगी. सुबह और शाम के समय तापमान में काफी कमी आएगी.

1 नवंबर को हरियाणा में मौसम में हल्का बदलाव आएगा. दिन के समय धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम होते-होते ठंडक बढ़ने लगेगी. लोग हल्के गर्म या शॉल का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे.

2 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना है. बारिश होने से तापमान में तेजी गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ेंगी. वहीं 3 नवंबर को मौसम फिर से साफ रहेगा. तापमान में वृद्धि हो सकती है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलेंगी.

4 नवंबर को हरियाणा में तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है. यह दिन ठंडा रहेगा और लोग गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होंगे. इस दिन मौसम की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन ठंडक का एहसास रहेगा.