हिमाचल में दर्दनाक हादसा, विवाह समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत

चंबा : Chamba Road Accident: हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में एक वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विवाह समारोह से लौट हुए हादसा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा बुधवार देर शाम देवीकोटी-टेपा मार्ग पर हुआ। सभी लोग विवाह समारोह में शरीक होने के बाद कार में सवार होकर लौट रहे थे, तभी उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। अधिकारी ने बताया कि हादसे का दौरान कार में कुल 5 लोग सवार थे, जिसमें तीन की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतकों की पहचान वाहन चालक राजेंद्र कुमार, पम्मी कुमार और सचिन के रूप में हुई है। दो घायलों अमर सिंह और धर्म सिंह को तीसा के सिविल अस्पताल से चंबा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि हादसे का बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई थी। उन्हीं में से एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना। गुरुवार यानी आज सुबह शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है।