यूपी के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर में भी बिगड़ेगा मौसम

कानपुर में मौसम ने फिर यूटर्न लिया है. सुबह तड़के से शाम तक काले घने बादल आसमान में डेरा डाले रहे. कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी देखने को मिली. बदले मौसम के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और हल्की सर्दी का असर पूरे दिन महसूस किया.

कानपुर का तापमान
कानपुर में मंगलवार को कानपुर में अधिकतम पारा 6.8 डिग्री गिरकर 25.7 डिग्री पर आ गया. इसके अलावा न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा.

कानपुर गुरुवार का तापमान
कानपुर में सापेक्षिक आर्द्रता 89 फीसदी दर्ज की गई जबकि न्यूनतम आर्द्रता 63 फीसदी रिकॉर्ड की गई. हवा की अधिकतम गति 5.2 किलोमीटर प्रतिघंटा रही. वहीं उत्तर पश्चिम दिशा में हवाएं चलीं. कुल 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है.

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग से मिले मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 30-31 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश संभावना है. तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी रहेगा. रात के तापमान में गिरावट की संभावना है. अब रात-दिन के तापमान में गिरावट आएगी.

यूपी का मौसम
मौसम विभाग ने यूपी के 33 जिलों में बिजली गिरने के साथ ही बारिश की संभावना जताई है. इसमें पूर्वांचल के मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ से लेकर चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र,देवरिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर जिला शामिल हैं.