बिहार के विवादित पूर्व विधायक अनंत सिंह को जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के सिलसिले में शनिवार देर रात के ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। अनंत सिंह इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की JDU के टिकट पर मोकामा सीट पर फिर चुनाव मैदान में हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवा
देर रात ऑपरेशन में अनंत सिंह की गिरफ्तारी, आज राहुल गांधी की बिहार में दौ रैली
26 नवंबर से 26 जनवरी तक अपराधियों पर कड़ा कानून लागू होगा – तेजस्वी यादव
राघोपुर से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि मोकामा में अनंत सिंह की गिरफ्तारी जरूरी थी। उन्होंने महाजंगलराज की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारी महागठबंधन सरकार बनने के बाद 26 नवंबर से 26 जनवरी तक सभी अपराधियों को जेल पहुंचाया जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी।
Bihar Chunav 2025 LIVE: झामुमो का मोकामा मामले में कड़ा बयान
मोकामा से अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रतिक्रिया दी। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि कार्रवाई विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर की गई और खुलेआम कानून की अवहेलना हो रही है। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।
मोहन यादव फोकचाहा में चुनावी सभा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव फोकचाहा गांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और फुलपरास विधानसभा से JDU प्रत्याशी शीला मंडल के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे।
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मोकामा हत्याकांड पर कहा कि राज्य में कानून का राज कायम है। उन्होंने कहा, “पुलिस को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। कानून अपना काम कर रहा है, उसके बाद मामला अदालत में जाएगा। अदालत इसे ध्यान से देखेगी और उचित निर्णय लेगी।”
दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना पुलिस ने 1 नवंबर की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और मोकामा से JDU प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से पहले बाढ़ अनुमंडल में प्रशासनिक फेरबदल किया गया, जिसमें एसडीओ और एसडीपीओ को सस्पेंड किया गया।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बिहार में चुनावी रैलियों में हिस्सा लेंगे। उनका पहला कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे बेगूसराय के सोना चिमनी ग्राउंड में होगा, जहां वो जनता से बात करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे खगड़िया के JNKT इंटर स्कूल ग्राउंड में जनसभा करेंगे। 4 नवंबर को वे गयाजी की वजीरगंज और औरंगाबाद के कुटंबा में भी सभाओं को संबोधित करेंगे।
मोदी जी की रैली का कार्यक्रम इस प्रकार है। दोपहर 1:30 बजे आरा में जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जहां लोगों को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे नवादा में जनसभा का आयोजन है। शाम को पटना में कार्यक्रम शुरू होगा, जहां सबसे पहले राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, जिसका समय शाम 5:25 बजे निर्धारित है। इसके तुरंत बाद शाम 5:30 बजे रोड शो होगा, जिसमें मोदी जी जनता से रूबरू होंगे। रैली का समापन गुरुद्वारे में मत्था टेकने के साथ होगा, जो शाम 6:45 बजे किया जाएगा। इस प्रकार, पूरे दिन मोदी जी की रैली का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुजफ्फरपुर और वैशाली में चुनावी सभा करेंगे। सुबह करीब 11:45 बजे शाह मुजफ्फरपुर में एक रैली करेंगे। इसके बाद वरिष्ठ बीजेपी नेता वैशाल के महुआ में भी चुनाव प्रचार करेंगे।
Bihar Chunav 2025 LIVE: तेजस्वी में मोकामा और महुआ में भरेंगे हुंकार
राष्ट्रयी जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज मोकाम में चुनावी रैली करेंगे और RJD उम्मीदवार वीणा देवी के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद तेजस्वी भी अपने बड़े तेज प्रताप यादव की सीट पर भी अपनी पार्टी के उम्मीदवार मुकेश रोशल के समर्थन में प्रचार करेंगे। तेज प्रताप इस बार अपनी अलग पार्टी बना कर चुनाव लड़ रहे हैं।