- हाई ब्लड प्रेशर को न करें नजरअंदाज, ये बन सकता है कई बीमारियों का कारण! नियमित जांच जरूरी - May 21, 2024
- इन 5 लोगों के लिए जहर से कम नहीं चाय, शरीर में जाते ही बिगड़ने लगती है हालत - May 21, 2024
- पुरुषों के टेस्टिकल्स में प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण? नए अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों की चेतावनी - May 21, 2024
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में मां के श्राद्ध के दौरान एक युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए लाश को नदी में बहा दिया। पुलिस ने शव को बरामद करके कार्रवाई शुरू कर दिया है। घटना सिवाईपट्टी के हरशेर गांव में मंगलवार रात की है। लोगों ने बताया कि उसकी मां का श्राद्ध पूरा भी नहीं हुआ था कि छोटे भाई नवीन कुमार ने एक अन्य के साथ मिलकर बड़े भाई रणवीर कुमार (30) की गला रेत दिया। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को कोदरिया पुल से बूढ़ी गंडक में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी नवीन और उसके सहयोगी को हिरासत में लिया है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
हिरासत में पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो शव छिपाने की जानकारी दी। बताए गए लोकेशन के आधार पर एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम बूढ़ी गंडक नदी से शव निकाला गया। इधर पत्नी के निधन से आहत रणवीर के पिता उमाशंकर सिंह बड़े बेटे की हत्या से बदहवास हैं। इस बीच बेटे की हत्या का दोहरा सदमा झेल रहे हैं।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि शिवहर जिले के तरियानी में भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। हत्या के एक अन्य कांड में नवीन पहले से फरार चल रहा था। तरियानी पुलिस बार-बार उसकी तलाश में घर पर दबिश देती थी। इस बीच, वह अपने पिता से बराबर रुपये की मांग करता था। मना करने पर पिता से उलझ जाता था। परिवार नवीन की करतूतों से पहले से परेशान था लेकिन लोकलाज से बात को मैनेज किया जा रहा था।
युवक के पिता उमाशंकर सिंह ने पुलिस को बताया कि बड़ा लड़का उनके बचाव में आता था। इसी रंजिश में छोटे बेटे ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि रणवीर की 14 साल पहले ममता सिंह के साथ शादी हुई थी। उसे दो लड़की और सबसे छोटा लड़का निखिल कुमार है। बच्चों का भविष्य भी अधर में फंसता दिख रहा है। उन्होंने पुलिस से परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षा देने की मांग की है।