Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में पिछले चार दिन से जारी रफ्तार बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों (Bihar Election result 2025) वाले दिन थम गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू बाजार तक में सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold Silver Price Crash) दर्ज हुई। जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में 24 कैरेट गोल्ड 3.15% की भारी गिरावट दर्ज हुई और शाम 7.15 बजे तक यह 4062 डॉलर (3,60,364 रुपए) प्रति औंस (28.34) पर ट्रेड कर रहा था। इसमें प्रति 10 ग्राम पर 4131 रुपए की भारी कमी आई।
वहीं, चांदी में 4.91% की कमी के साथ 50.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। इधर MCX और IBJA पर भी सोना-चांदी में बड़ी गिरावट देखी गई। एमसीएक्स में 24 कैरेट गोल्ड में 4100 रुपए (Gold Price Today) और चांदी में 7900 रुपए (Silver Price Today) की भारी गिरावट दर्ज की गई। ऐसी ही कमी आईबीजेए पर भी देखी गई।
MCX पर कितनी गिरी कीमत?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 5 दिसंबर डिलीवरी वाला 24 कैरेट गोल्ड 3.30% गिरकर 1,22,568 रुपए (Gold Rate Today) पर ट्रेड करने लगा। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें 4183 रुपए की गिरावट दर्ज हुई। ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई लेवल 1,27,048 रुपए और लो लेवल 1,21,895 रुपए रहा। वहीं चांदी में 4.88% गिरकर 1,54,535 रुपए (Silver Rate Today) प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करने लगी। इसमें 7935 रुपए की भारी कमी आई। ट्रेडिंग के दौरान चांदी का हाई लेवल 1,63,333 रुपए और लो लेवल 1,54,202 रुपए रहा।