योगी ने एक बार फिर अखिलेश को रौंद डालाः बिहार चुनाव में दिखा दी हैसियत

Bihar Election Results: बिहार चुनाव में एनडीए (NDA) ने प्रचंड जीत दर्ज की है, और इस चुनाव में यूपी के नेताओं की साख भी दांव पर लगी हुई थी. हालांकि, बिहार विधानसभा चुनाव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर जलवा देखने को मिला. उनके बयानों ने बिहार में चुनावी खेल पूरा पलट दिया. जी हां… सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार में कुल 31 रैलियां और सभाएं कीं. उनके प्रचार से जुड़े 31 उम्मीदवारों में से 27 ने जीत हासिल की, यानी योगी का स्ट्राइक रेट 87% से अधिक रहा.

वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बिहार में 22 रैलियां की, लेकिन केवल 2 सीटों पर जीत हासिल कर पाए. उनका स्ट्राइक रेट महज 9% रहा. बसपा प्रमुख मायावती ने कैमूर जिले की भभुआ सीट पर प्रचार किया, जहां उनके 5 प्रत्याशियों में से केवल एक ही जीत हासिल हुई. इस तरह उनका स्ट्राइक रेट लगभग 20% रहा. यूपी से अन्य नेता जैसे चंद्रशेखर आजाद (आजाद समाज पार्टी), स्वामी प्रसाद मौर्य और सुभासपा ने भी बिहार में प्रचार किया, लेकिन उनके उम्मीदवार अपनी जमानत तक बचा नहीं पाए.

अप्पू, पप्पू और टप्पू ने पलटा बिहार में चुनावी खेल
बिहार के चुनावी मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों राजद, कांग्रेस और सपा पर जोरदार हमला किया. उन्होंने महागठबंधन के तीन प्रमुख नेताओं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को अप्पू, पप्पू और टप्पू नामक तीन बंदरों से तुलना की, जिससे चुनावी अभियान में सनसनी मच गई. योगी ने महागठबंधन के ‘जंगलराज’ और भगवान राम, कृष्ण और मां सीता के नाम पर चुनावी प्रचार किया. उनके साथ बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दलों जदयू, लोजपा, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवारों का प्रचार किया.

इस विवाद ने महागठबंधन के चुनाव प्रचार की दिशा ही बदल दी. उनके रोजगार और विकास के मुद्दे गौण हो गए और मीडिया में बंदर विवाद ही हेडलाइन बन गया. बिहार की तीन सीटें ऐसी रहीं, जहां योगी और अखिलेश दोनों ने रैलियां की, उसमें…
सीवान (रघुनाथपुर) – राजद जीती
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) – भाजपा जीती
मधुबनी (बिस्फी) – राजद जीती

खेसारी लाल यादव को भी अखिलेश नहीं दिलाए पाए जीत
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने छपरा में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के समर्थन में जनसभा की, लेकिन खेसारी जीत नहीं पाए. वहीं, सीवान के बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब की रघुनाथपुर सीट पर जीत हुई. बसपा ने बिहार में सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारे. मायावती ने कैमूर जिले की भभुआ सीट पर प्रचार किया, जहां पांच उम्मीदवारों में से केवल रामगढ़ सीट पर जीत मिली. BSP को पूरे प्रदेश में 1.52% वोट प्राप्त हुए. इस तरह, बिहार चुनाव में यूपी सीएम योगी ने अपनी लोकप्रियता साबित की और एनडीए की प्रचंड जीत में अहम भूमिका निभाई।