झांसी: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो समाज में अमीर घरानों की बिगड़ी औलादों की करतूत को उजागर करते हैं. उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से अब ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें झांसी का एक नामचीन सर्राफा कारोबारी का बेटा रेस्टोरेंट के रिसेप्शन डेस्क पर बैठी एक युवती के साथ बदसलूकी करता है.
वायरल वीडियो के अनुसार, सर्राफा कारोबारी पहले तो युवती को फ्लाइंग Kiss देता है, फिर उसके पास जाकर गले लगाता है और जबरन दो बार Kiss करता है. वीडियो के वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और युवती की शिकायत के बाद कारोबारी के बेटे को धर दबोचा.
बता दें कि पूरा मामला नाबाबाद थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंच चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट का है. वीडियो में दिख रहा सर्राफा कारोबारी का बेटा रिसेप्शन डेस्क पर बैठी युवती से कुछ बातचीत करता नजर आता है. पूछताछ के दौरान उसके साथ दो लड़की भी नजर आती हैं. शख्स पहले तो युवती को फ्लाइंग Kiss देता है और लिफ्ट की ओर बढ़ता है, लेकिन कुछ देर बाद वह वापस युवती के पास आकर पहले उसे गले लगाता है और फिर दो बार गाल पर Kiss करता है.
युवक की इस हरकत को देख पास खड़ी दोनों लड़कियां हंसती हैं. पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कारोबारी के बेटे को गिरफ्त में ले लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कारोबारी के बेटे का नाम अमन अग्रवाल बताया जा रहा है.
युवकी ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत
अचानक शख्स की इस बदतमीजी से पहले तो महिला रिसेप्शनिस्ट को कुछ समझ नहीं आता कि उसके साथ हुआ क्या है. फिर कुछ देर बाद महिला ने इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों को दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसका कहना है कि अमन अग्रवाल ने नशे की हालत में पहले तो उसके साथ बदतमीजी की और फिर उसे जबरन गले लगाकर Kiss किया. वहीं नबाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी.
दारूबाज रईसजादे की हरकत!
वीडियो #झांसी का है pic.twitter.com/CJKkKZdUQ8— Narendra Pratap (@hindipatrakar) November 15, 2025