5000 जवान तैनात, ट्रैफिक प्लान में बदलाव…हरियाणा के कुरुक्षेत्र आ रहे हैं पीएम मोदी, 5.5 टन वजनी विशाल शंख खींच रहा सबका ध्यान

कुरुक्षेत्र. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र आ रहे हैं. पीएम मोदी अंबाला हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के जरिये कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर आएंगे. वे यहां पर गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस के समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे.
इस दौरान पीएम महाभारत अनुभव केंद्र का लोकार्पण करेंगे और फिर सड़क मार्ग से ब्रह्मसरोवर पहुंचकर गीता महोत्सव में शामिल होंगे. उनके दौरे के मद्देनजर शहर छावनी में बदल गया है. वहीं, ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की गई है.
कुरुक्षेत्र आने-जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक प्लान

1. दिल्ली, सोनीपत, पानीपत से आने वाले वाहन असंध, 152-डी, मुर्तजापुर, पेहवा कुरुक्षेत्र मार्ग से समागम स्थल पर पहुंचेंगे.

पानीपत, करनाल, नीलोखेडी से आने वाले वाहन नीलोखेडी से निगदू, कारसा, कौल 152-डी, मुर्तजापुर, पेहवा कुरुक्षेत्र मार्ग से समागम स्थल पर पहुंचेंगे.

जींद, नरवाना, कैथल से आने वाले वाहन नेशनल हाईवे-152, नेशनल हाईवे-152-डी, मुर्तजापुर, पेहवा कुरुक्षेत्र मार्ग से समागम स्थल पर पहुंचेंगे.

पंचकूला, अम्बाला व पंजाब की तरफ से आने वाले वाहन अम्बाला से नेशनल हाईवे-152, नेशनल हाईवे-152-डी, मुर्तजापुर, पेहवा कुरुक्षेत्र मार्ग से समागम स्थल पर पहुंचेंगे.

जिला यमुनानगर, लाडवा, बाबैन की तरफ से आने वाले वाहन शाहबाद मारकंडा जलेबी पुल से ठोल के रास्ते नेशनल हाईवे-152, नेशनल हाईवे-152-डी, मुर्तजापुर, पेहवा कुरुक्षेत्र मार्ग से समागम स्थल पर पहुंचेंगे.

कुरुक्षेत्र शहर एरिया के वाहन केडीबी रोड से थर्ड गेट, ढाण्ड रोड, कामोदा से लोहार माजरा की तरफ से पेहवा कुरुक्षेत्र मार्ग से समागम स्थल पर पहुंचेंगे.

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी भगवान कृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में नवनिर्मित पांचजन्य का उद्धाटन करेंगे. यह विशाल शंख लगभग 5 से 5.5 टन वजनी और 4 से 5 मीटर ऊंचा है. बाद में पीएम नरेंद्र मोदी ब्रह्मसरोवर महाआरती में शिरकत करेंगे. पीएम करीब चार बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे. उधर, पीएम के दौरे को लेकर कुरुक्षेत्र में हाई-अलर्ट है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए 14 आईपीएस, 54 डीएसपी और करीब पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. डीजीपी ओपी सिंह भी खुद सोमवार को पहुंचे थे.