इगलास। अलीगढ़ के इगलास तहसील के दमकौली गांव में पति से विवाद के बाद एक महिला घर की छत से कूद गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि महिला छत से नीचे कूदी। नीचे गिरने के बाद पति घायल पत्नी को पीटने लगा। इसके बाद परिजनों ने जख्मी पीड़िता को जिला अस्पताल ले गए। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पीड़िता अर्चना की शादी छह साल पहले सोनू से हुई थी। शादी में दस लाख रुपए खर्च किए गए। इसके बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। पति अपनी पत्नी से पांच लाख रुपए नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करता था।
पीड़िता के भाई अंकित कुमार ने बताया कि ससुराल वाले उनकी बहन का शारीरिक और मानसिक शोषण करते थे। जेठ प्रमोद कुमार की नीयत भी गलत थी। जब अर्चना ने इसकी शिकायत सास से की, तो पति सोनू और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
In Uttar Pradesh's Aligarh, a woman harassed by her husband & in-laws over dowry jumped from the first floor of her house. After falling face down and critically injuring herself, a man was seen thrashing her on the ground, in front of children.@Uppolice pic.twitter.com/jyHoflM6Og
— Ahmed Khabeer احمد خبیر (@AhmedKhabeeer) September 3, 2025
छत से कूदने के लिए उकसाया फिर धक्का दिया
ससुराल वालों ने अर्चना को धमकी दी कि अगर उसने यह बात अपने मायके वालों को बताई तो उसे और उसके दोनों बच्चों को जान से मार देंगे। इन सब लोगों से तंग आकर मेरी बहन छत से कूद गई। उसके बाद भी उसका पति इतना निर्दयी है कि उसे बुरी तरह मारने पीटने लगा।
अर्चना के दो बच्चे हैं – चार साल का कनिष्क और दो साल का अनिकेत। इंस्पेक्टर गोंडा मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों में पति सोनू, ससुर प्रेमपाल सिंह, सास नेहनी देवी, जेठ प्रमोद कुमार और जेठानी दुर्गेश देवी शामिल हैं।