यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अलीगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में एसआईआर को लेकर मंडलीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे अधिक फर्जी वोटर अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में है। इसको लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारीयों को निर्देश दिए कि वह एसआईआर के कार्य में लापरवाही न बरतें।
मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को लेकर कहा कि वह लोग 100 फीसदी क्षमता के साथ साइलेंट रूप से मतदाता सूची तैयार करने के काम में लगे हुए हैं। जिसको देखते हुए आप लोगों को बेहद गंभीरता से काम करने की जरूरत है। अगर किसी के घर में शादी समारोह है, तब भी परिवार का कोई सदस्य एसआईआर का काम पूरा करने के काम में गंभीरता से लगे रहें। अगर आपको चुनाव जीतना है तो इस काम में पूरी ताकत के साथ लगें। अधिकारियों के भरोसे चुनाव नहीं जीत सकते हैं।
उधर,फ्लाइट संकट के कारण फंसे यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे रविवार को लखनऊ होते हुए बनारस से दिल्ली के बीच एक विशेष ट्रेन चलाएगा। इस ट्रेन से 2500 यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेज सकेगा। रेलवे बोर्ड ने स्पेशल ट्रेन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह ट्रेन 04206 वाराणसी से रविवार को दोपहर 2:50 बजे चलेगी। लखनऊ रात 8:20 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से यह ट्रेन रात 8:30 बजे, बरेली से रात 12:38 बजे, गाजियाबाद से सुबह 4:28 बजे होते हुए नई दिल्ली सुबह 5:15 बजे पहुंचेगी। दिल्ली में फंसे यात्रियों के लिए 04205 स्पेशल सोमवार सुबह 10:55 बजे नई दिल्ली से चलकर लखनऊ से रात 8:05 बजे होते हुए वाराणसी रात 1:20 बजे पहुंचेगी।
जांच पड़ताल में मोबाइल के जरिए लड़के की पहचान हो गई। ये वीडियो 28 अगस्त को अपलोड किए गए थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं। पकड़े गए लड़के ने खुद को निर्दोष बताया है। उसने कंटेंट अपलोड करने से इनकार किया है। मामले की जांच जारी है।
यूपी के बिजनौर और बुलंदशहर में मासूमों पर आफत की ऐसी घटनाएं हुईं हैं जिन्हें सुनकर बेहद सावधान होने की जरूरत है। बिजनौर में नहटौर के ग्राम चक गोवर्धन में ढाई वर्षीय बच्चे के गले में टॉफी फंसने से उसकी मौत हो गई। वहीं, बुलंदशहर में सांस की नली में गुब्बारा फंसने से 12 साल की बच्ची की जान गई।
पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो सुषमा मृत अवस्था में बिस्तर पर मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामादेवी चौकी प्रभारी ने बताया कि बीमारी के चलते मौत होने का अंदेशा है। उनका बेटा लंदन में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने पहले पेइंग गेस्ट हाउस को देखा। दो सिपाहियों को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा गया। दोनों सिपाहियों से तीन हजार रुपये लिए गए। सिपाहियों ने जो नोट दिए थे उनकी फोटो पहले ही ले ली थी। उन्हें कमरे में भेजा जाता इससे पहले एसीपी ने छापा मार दिया। काउंटर पर अनिल कुमार मौजूद था।
यूपी के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के नेता के मोबाइल फोन से कई ग्रुपों में अश्लील वीडियो पहुंच गया है। कुछ ग्रुपों में अधिकारी और महिलाएं भी शामिल हैं। ऐसे में अश्लील वीडियो पहुंचने से हड़कंप मच गया है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में भले ही मामूली उतार-चढ़ाव बना रहे लेकिन सर्दी में कोई खास कमी नहीं आएगी। कभी दिन तो कभी रात में सर्दी बढ़ जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ अभी तक हल्के बने हुए हैं। यदि कोई विक्षोभ सशक्त आता है तो इससे सर्दी बढ़ जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अलीगढ़ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे। अलीगढ़ में प्रशासनिक अफसरों के साथ कलक्ट्रेट में एक घंटे समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद बरौली के विधायक ठा. जयवीर सिंह के बेटे के तिलक समारोह में प्रिंस पैलेस छेरत जाएंगे। यहां से वह सहारनपुर के लिए रवाना होंगे।