युवराज सिंह ने अपने ‘चेलों’ को एशिया कप से पहले दी जरूरी सलाह, ये कर लिया तो कोई आसपास भी नहीं भटकेगा

भारत के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज अपने लंबे-लंबे गगनचुंबी छक्कों के लिए मशहूर युवराज सिंह ने भारत के दो स्टार खिलाड़ियों का जरूरी सलाह दी है. युवराज ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को स्पेशल एडवाइस दी है. युवराज ने अपने खास जुनियर्स से गोल्फ खेलने को कहा है. उनका कहना है कि गोल्फ खेलने से दोनों ही बल्लेबाज 3000 रन और बना पाएंगे. इससे पहले भारत के महान कप्तान और भारत को पहला वनडे विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव ने भी गोल्फ खेलने के फेवर में यही बात कही थी. उन्होंने खुद के लिए बोला अगर वो गोल्फ खेलते होते तो 2000 रन और बना सकते थे.

‘बोले 3000 रन और बना सकते थे’
युवराज सिंह ने गुरवार 4 सितंबर को एक प्रोग्राम में सवाल किए जाने पर इसपर बात करते हुए कहा, ” कपिल पाजी की बात पर मैं पूरी तरह से सहमत हूं. पाजी ने 2000 रन बोला था. मैं 3000 और रन बना सकता था. अब इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले वाली बात नहीं रही. अगर आप एक मैच में परफॉर्म करके नहीं देते हो, तो आपको ज्यादा मौका नहीं मिलता, गोल्फ में तो एक बार को आप दोबारा शॉट खेल सकते हैं, लेकिन क्रिकेट में आपको ज्यादा चांस नहीं मिल पाएगा. ”

‘दूसरे खेल से रहेंगे फ्रेश’
2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे विश्व कप के हीरो रहे 43 वर्षीय युवराज सिंह आईजीपीएल के सह मालिक और ब्रांड प्रजेंटर युवराज सिंह मीडिया को संबोधित करते हुए बोले, ” आप अगर अपने मैच के दौरान आउट होते हैं तो आप ड्रेसिंग रूम या अपने कमरे में बैठकर अगले मैच के बारे में सोचते हैं और अगर आप आउट होकर कोई दूसरा खेल खेलते हैं तो उससे आप और भी ज्यादा तरोताजा महसूस करते हैं. खासकर गोल्फ खेलना आपको और फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकता है.”

‘आईपीएल के दौरान मिलता है समय’
युवराज ने कहा, “मैं सभी खिलाड़ियों से आग्रह करूंगा कि गोल्फ खेलना शुरु कर दीजिए, गेंद हिट करके देखो कैसा फील होता है. अगर आप थक भी जाते हैं. तो भी देखें इससे आपको तकनीकी रूप से मदद मिलेगी. कई बार बहुत ज्यादा प्रैक्टिस के बावजूद भी आप कुछ खास नहीं कर पाते हैं. उन्होंने अपने जूनियर्स के बारे में बात करते हुए कहा, ” मैंने उन्हें गोल्फ खेलने के लिए पहले से बोल रखा है. यही नहीं मैं उन्हें खेलने के लिए प्रेरित करता रहता हूं. वैसे तो उनके खुद के पास समय की कमी है, लेकिन आईपीएल मैचों के दौरान उन्हें ठीक-ठाक समय मिल जाता है.”