Palmistry Life Line: हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर बनने वाली जीवन रेखा सभी प्रमुख रेखाओं में से एक मानी गई है जो किसी व्यक्ति के जीवन को लेकर गहरे संकेत देती है. व्यक्ति का जीवन और उसके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के आंकलन इसी जीवन रेखा से की जा सकती है, जैसे हथेली पर अगर जीवन रेखा मोटी है तो क्या संकेत मिलते हैं, छोटी या कटी हुई है तो ऐसी रेखा क्या बताती है. ये रेखा बीमारियों से लेकर दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी देती है. आइए जानें कौन सी रेखा जीवन रेखा है और यह रेखा किसी के जीवन के बारे में क्या बताती है.
जीवन रेखा
हथेली पर अंगूठे और तर्जनी अंगुली यानी इंडेक्स फिंगर के बीच से जीवन रेखा शुरू होती है और कलाई के पास जाती है. जीवन रेखा को देखतक व्यक्ति के जीवन से जुड़ी संभावनाओं, संकेतों और रहस्यों के बारे में जाना जा सकता है. आइए इस बारे में जानें.
हथेली पर जीवन रेखा का न बनना
जीवन रेखा अगर हथेली पर न हो तो यह व्यक्ति के लिए अच्छा संकेत नहीं देता है. ऐसे लोगों की सेहत खराब रहती है और ये लोग अचानक ही दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं. कई बार तो ऐसे लोगों का जीवनकाल छोटा देखा गया है.
लंबी और गहरी जीवन रेखा क्या संकेत देती है
हथेली पर लंबी और गहरी जीवन रेखा हो तो ऐसे लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं और इनको बीमारियां छू भी नहीं पाती हैं. बीमार पड़ने पर भी ये लोग जल्द ठीक हो जा जाते है.
मोटी जीवन रेखा क्या संकेत देती है
अगर हथेली पर जीवन रेखा मोटी है तो व्यक्ति को शारीरिक बल के कारण सम्मान मिलता है. ऐसे लोग खेल जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं और फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं.
जीवन रेखा जंजीरनुमा हो तो क्या संकेत मिलता है
अगर जीवन रेखा के अंत में क्रास बना हो तो जीवन के अंतिम समय में मृत्यु तक व्यक्ति कई परेशानियां झेलता है. जीवन रेखा जंजीरनुमा दिख रही है तो व्यक्ति हर समय बीमार रहता है. ऐसे लोगों के एक के बाद दूसरी बीमारी पकड़ती रहती है.
जीवन रेखा को अन्य रेखा काटती हो
अगर हथेली में जीवन रेखा को कई अन्य छोटी रेखाएं काटती हैं तो इससे संकेत मिलता है कि व्यक्ति के जीवन में बड़ा हादसा हो सकता है. जीवन रेखा अगर साफ और स्पष्ट हो तो और अर्ध गोलाकार में हो तो समझ लें व्यक्ति लकी है. ऐसे लोग स्वस्थ्य होते हैं और उत्साह से भरे होते हैं. ये लोग ऊर्जावान होते हैं.
छोटी जीवन रेखा क्या संकेत देती है
हथेली पर अगर जीवन रेखा छोटी दिख रही है तो ऐसे लोग शर्मीले होते हैं और दूसरों पर हमेशा हावी होने की कोशिश में लगे रहते हैं. ऐसे लोग कम बोलते हैं.