6 साल की बच्ची के साथ 65 वर्षीय बुजुर्ग ने की हैवानियत, घर से बहला-फुसलाकर ले गया था सुनसान जगह

मुरादाबाद : यूपी के मुरादाबाद में एक ऐसी बर्दात की खबर आई हैं. जो दिल को दहला देने वाली हैं यहां पर मौजूद एक बुजुर्ग का एक मासूम के साथ हैवानियत की खबर आ रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, मासूम को बहला फुसलाकर इस घिनौनी बर्दात का अंजाम दिया गया हैं.

क्या हैं पूरा मामला ?
दरअसल आरोपी जाहिद मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवीन नगर मे श्री पंजाब बैंड के नाम से दुकान चलाता है, आरोपी ने अपने दुकान के नजदीक काम करने वाली हिंदू महिला की 6 साल की मासूम पर अपनी गंदी नियत डाली है, महिला एक फास्टफूड के दुकान पर काम करती है और कभी कभी अपनी बेटी कों भी दुकान पर ले आती है क्योंकि घर पर कोई नहीं था.

कैसी हुई थी बर्दात
आरोपी उसको बहला फुसलाकर अपनी बैंड की दुकान मे ले गया जहाँ उसके उससे पहले छेड़छाड़ की फिर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा, बच्ची रोती बिलखती अपनी माँ के पास पहुंची और पूरी घटना बताई, इस दौरान आरोपी की बच्ची के साथ दुष्कर्म की ये पूरी घटना पास के किसी दुकानदार ने मोबाइल मे रिकॉर्ड कर ली,

स्थानीय लोगों का क्या कहना ?
मामले की जानकारी होते ही क्षेत्रवासी इखट्टा हो गए और गुस्साए लोगो ने दुकान मे तोड़फोड़ कर दी, मामले की जानकारी हिंदू संगठनो कों हुई तो थाने मे हिंदू संगठनों के लोगो का ताँता लग गया और आरोपी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे. फिलहाल पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी 65 साल के जाहिद कों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्यवाही मे जुट गयी है.

हिंदू संगठन का कहना ?
मामले के सम्बंध मे मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है की मामले की सूचना मिलते ही हमने तत्काल एफआईआर दर्ज की और ये जो जाहिद नाम का व्यक्ति जो की अगवानपुर का रहने वाला है ये यहाँ कोई बैंड मे काम करता है या बैंड चलाता है… इसके द्वारा एक नाबालिग बच्ची है उसके साथ इसने दुष्कर्म किया बाकी अन्य प्रयास भी इसके द्वारा किए गए ये सब एक वीडियो मे रिकॉर्डिंग है, इसको हमने तत्काल गिरफ्तार किया है जिसको की जेल भेजा जा रहा है बाकी जो भी साक्ष्य है उसके अनुसार इसका निस्तारण किया जायेगा।

रणविजय सिंह एसपी सिटी का कहना है
आरोपी के कार्य कों लेकर एसपी सिटी का कहना है की आरोपी पंजाब बैंड चलाता था और इसकी दुकान यहाँ थाना सिविल लाइंस के नवीन नगर मे थी, इसका वीडियो फूटेज भी मिला है जिसके आधार पर हमने कार्यवाही भी की. क्योंकि वीडियो मे हो चीजे है वो शेयर करने लायक नहीं है इनको हमने विवेचना मे शामिल किया है लेकिन वीडियो से साफ हो गया है इसके द्वारा दुष्कर्म किया गया है.