Sunita Ahuja Judge in New Show: फिल्ममेकर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर फराह खान ने हाल ही में अपने नए शो ‘आंटी किसको बोला’ का ऐलान किया है. इस शो को लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है. खास बात ये है कि इस शो में उनके साथ उनके भाई साजिद खान और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी स्टेज पर नजर आ रही हैं. इस शो में वे जज के तौर पर नजर आने वाली हैं.
फराह ने बताया कि ये एक टैलेंट शो है जो खास तौर पर आंटियों के लिए बनाया गया है. शो का टैगलाइन है, ‘हुनर की कोई उम्र नहीं होती’. फराह खान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कल हमारा नया शो मेरे चैनल पर लॉन्च हो रहा है – AUNTYKISKOBOLA #AKB. शुक्रिया साजिद खान और सुनीता आहूजा, जो पहले जज बनकर हर औरत के अंदर छुपे टैलेंट को सामने लाने में मदद कर रहे हैं’. इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.
100 से ज्यादा गानों को किया कोरियोग्राफ
साथ ही फराह ने आगे बताया कि शो में हर हफ्ते गेस्ट जज भी आएंगे और एक स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस भी होगा. फराह खान का नाम हिंदी सिनेमा की टॉप कोरियोग्राफर्स में आता है. उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में 100 से भी ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए हैं. उन्हें बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला है. हिंदी फिल्मों के अलावा फराह ने तमिल फिल्मों और कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया है, जिनमें मॉनसून वेडिंग, बॉम्बे ड्रीम्स, वैनिटी फेयर और मारिगोल्ड जैसी फिल्में शामिल हैं.
मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है – सुनीता आहूजा
वहीं, अगर अब बात सुनीता आहूजा की करें तो, वो काफी समय से गोविंदा के साथ अपने बिगते रिश्तों और तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हालांकि, दोनों गणेशोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मीडिया ने खुद उन्हें और गोविंदा को एक साथ देखकर इन खबरों का जवाब पा लिया होगा. सुनीता ने कहा, ‘कोई ताकत हमें अलग नहीं कर सकती. न भगवान और न ही शैतान. मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है’.
Leave a Reply