उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को जारी रखते हुए ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ चला रखा है. पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में खौफ का माहौल है.लगातार हो रही मुठभेड़ों से साफ है कि योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर अब ज़मीन पर दिखाई दे रहा है. यूपी पुलिस ने बागपत, गाजियाबाद,आगरा, मुजफ्फरनगर, लखनऊ में अपराधियों को एनकाउंटर में धर दबोचा है. जानिए कहां पर एनकाउंटर किए गए.
बागपत में मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश राजा उर्फ सलमान को गिरफ्तार
बागपत की बिनौली थाना पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश राजा उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पकड़ा गया आरोपी राजा लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित था. उसके खिलाफ कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने मौके से एक बाइक और एक तमंचा भी बरामद किया है।यह मुठभेड़ बिनौली थाना क्षेत्र के माखर चौकी इलाके में हुई।फिलहाल आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।एडिशनल एसपी बागपत ने मुठभेड़ के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
आगरा पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़,जवाबी कारवाही भी बदमाश हुआ घायल
आगरा थाना बमरौली कटारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही की गई है. पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर इकथरा अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की. चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस टीम पर भागते समय संदिग्ध व्यक्ति ने फायरिंग की. पुलिस की जवाबी कार्यवाही में हमलावर युवक सुरजीत के पैर में गोली लगी. घायल अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल,एक तमंचा 315 बोर,01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस,₹10,000 नकद,चोरी का सामान किया बरामद.
गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस ने कविनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, पीली धातु की दो चैन के टुकड़े और घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई. मुठभेड़ में एक आरोपी दिनेश पुत्र विजयपाल सिंह, निवासी अमरोहा के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा गया.
पुलिस के अनुसार,बीती 25 तारीख में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसके लिए वादी बहादुर ने रिपोर्ट दी थी कि कुछ अज्ञात बदमाश राजनगर स्थित उसके मालिक अचल सिंघल के घर में घुस आए, उसके साथ मारपीट की और मुख्य द्वार खुलवाने का दबाव बनाया. जाते समय वे दो मोबाइल फोन भी ले गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीमें गठित की गईं. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची. 6 सितंबर को चेकिंग के दौरान आरोपी दिनेश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। वहीं उसके दो साथी जोगेंद्र उर्फ जॉली (42) और अरुण कुमार (29), दोनों निवासी अमरोहा, को मुखर्जी पार्क चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में स्नैचिंग व लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं. पुलिस रिकॉर्ड में तीनों के खिलाफ लूट के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं.
मुजफ्फरनगर में अपराधी को किया जिलाबदर
मुजफ्फरनगर में पुलिस की गैंगस्टर पर बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने गैंगस्टर नईम उर्फ पप्पू को जिला बदर किया. पुलिस ने ढोल के साथ मुनादी कर किया बदर. पुलिस ने गैंगस्टर नईम को जिले की रेखा से निकाला. नईम पर हत्या, बलवा, गौकशी, गैंगस्टर के कई केस दर्ज हैं. तितावी थाना पुलिस ने बघरा कस्बे में कार्रवाई की.
लखनऊ में महिला की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल
सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया है. आरोपी का नाम अनुज रावत है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. पुलिस को सूचना मिली तो उसने घेराबंदी की. घेराबंदी के बाद आरोपी ने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया जिसके बाद जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी.