Latest posts by Sapna Rani (see all)
कोटा। जिले में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस लगातार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। मोडक थाना पुलिस ने भी एक शातिर बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कई थानों में केस दर्ज हैं।
ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया पुलिस ने अपराधी विनय उर्फ बिट्टू पुत्र रामजी लाल (24) निवासी महावीर कॉलोनी को पिस्टल और मैग्जीन के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ थाना कैथूनीपोल, मोडक, कुल्हाड़ी और बोरखेड़ा थाने में कई केस दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से निगरानी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर थी। गुरुवार को उसे बाइक और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।