वेट लॉस के लिए जादुई नुस्खा, खाने के बाद खाएं 1 चम्मच जीरा; पिघल जाएगी शरीर की चर्बी

Jeera Benefits: रसोई में खाना बनाने के लिए हम तरह-तरह के मसालों का इस्तेमाल करते हैं. ये मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. ऐसे में वजन घटाने और बेहतर डाइजेशन के लिए भी रसोई में मौजूद मसाले किसी औषधि के कम नहीं है. इन मसालों में एक ‘जीरा’ है, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि रात के खाने के बाद इसके सेवन से वजन कम करने में मददगार हो सकता है. इस खबर में हम आपको रात के खाने के बाद जीरा खाने या जीरा पानी पीने के 4 प्रमुख फायदे बताएंगे..

बूस्ट डाइजेशन
जीरा हमारे पेट के डाइजेशन एंजाइम्स को एक्टिव करने में मदद करता है. वहीं रात के खाने के बाद अक्सर बॉडी का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे खाना सही से नहीं पच पाता. लेकिन जीरा में ‘थायमोल’ नाम के कंपाउंड पाए जाते हैं, जो खाने के अणुओं को जल्दी तोड़ने में मदद करता है, जिससे गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं दूर रहती है.

मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर जलाएं कैलोरी
अगर आपका मेटाबॉलिज्म स्लो होता है, जिससे वेट कम करना मुश्किल हो जाता है. वहीं रात के खाने के बाद जीरे का सेवन करने बॉडी की कैलोरी बर्न करने की प्रोसेस को तेज कर देता है. वहीं बेहतर मेटाबॉलिज्म का सीधा असर आपकी बॉडी मास इंडेक्स पर पड़ता है, जो वेट को बैलेंस रखने में मददगार है.

बॉडी डिटॉक्स
जीरा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिससे यह बॉडी से हार्मफुल टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. वहीं बॉडी अंदर से साफ होता है, तो वेट घटाने की प्रोसेस अपने आप तेज हो जाती है. ये चर्बी घटाने के साथ-साथ स्किन में निखार लाने का भी काम करता है.

वेट कंट्रोल
देर रात को लगने वाली क्रेविंग भी वेट बढ़ने का एक बड़ा कारण है. ऐसे में जीरा पानी या जीरे के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर ब नाता है, जिससे बार-बार मीठा या जंक फूड खाने की इच्छा नहीं है.

कैसे करें इस्तेमाल
रात के खाने के लगभग 30-40 मिनट बाद एक गिलास गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच जीरा चबाकर खाएं, या जीरे को पानी में उबालकर ‘जीरा टी’ के रूप में पिएं.