Haryana Weather Update: हरियाणा में बीती रात से हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई. हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सिरसा की तरफ से दाखिल हुआ, जिससे सिरसा और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलीं, बारिश हुई और शुक्रवार को तो ओलावृष्टि भी देखने को मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सिरसा की तरफ से दाखिल हुआ, जिससे सिरसा और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलीं, बारिश हुई और शुक्रवार को तो ओलावृष्टि भी देखने को मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने सिरसा, अंबाला और कुरुक्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया.
हिसार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और 25 जनवरी तक हरियाणा में बारिश की संभावना है. इसके अलावा IMD की मानें तो अगले 48 घंटों तक तेज बारिश और ओले गिर सकते हैं.
मौसम विभाग की मानें तो 24 जनवरी की रात से एक और अन्य पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे 25 जनवरी से ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है. हांलाकि तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा.
24 जनवरी को हरियाणा में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं अधिकतम बारिश के साथ ओले गिरने और ठंड बढ़ने की संभावना है. वहीं 25 जनवरी को भी मौसम ठंडा रहेगा, सुबह कोहरा और दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी और बारिश भी हो सकती है.
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. सुबह के समय बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 27 जनवरी को पूरे प्रदेश में ठंड बनी रहेगी और सुबह घना कोहरा छा सकता है.
28 जनवरी को दिन में हल्की धूप निकलेगी, जबकि रात का तापमान नीचे रहेगा. इस दिन बादल छाए रह सकते हैं. वहीं 29 जनवरी को मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी. 30 जनवरी को ठंडी सुबह के बाद मौसम सामान्य और स्थिर बना रहेगा. इस दिन तापमान में हल्का बदलाव दर्ज किया जा सकता है.