अलवर को मिले संभाग का दर्जा, राजस्थान बजट से लोगों को कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

अलवर। राजस्थान का बजट 11 फरवरी को पेश किया जाएगा। इस बार पंचायत और निकाय चुनाव हैं, ऐसे में उम्मीद है कि सरकार कई लोक-लुभावन घोषणाएं करेंगी। अलवर भी बजट से कई उम्मीदें लगाकर बैठा है। खासकर संभाग का दर्जा देने की मांग फिर उठी है।

इसके अलावा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और ईको व धार्मिक पर्यटन के रूप में अलवर जिले को विकसित करने की भी लोगों ने मांग की है। राजस्थान पत्रिका की ओर से बजट की उम्मीदों को लेकर एक टॉक शो कराया गया, जिसमें लोगों ने खुलकर जिले के विकास की मांग रखी।