HDFC बैंक ने लॉकर का किराया 184% तक बढ़ाया, 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी ये सर्विस; यहां देखें नए रेट्स की लिस्ट

HDFC Bank hikes locker : HDFC बैंक, अपने सेफ डिपॉजिट लॉकर रेंटल स्ट्रक्चर में बदलाव करने वाला है. इसके तहत वो एक नई ‘मेट्रो प्लस’ कैटेगरी शुरू करेगा और हर साइज के लॉकर के सालाना चार्ज बढ़ाएगा. ये रेट 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे. नए फ्रेमवर्क के तहत लॉकर का किराया, लॉकर के साइज और ब्रांच लोकेशन क्लासिफिकेशन- मेट्रो प्लस, मेट्रो, अर्बन, सेमी-अर्बन और रूरल के आधार पर अलग-अलग होगा. साथ ही 18% GST भी लगेगा.

कस्टमर्स देश भर में 9,616 से ज्यादा HDFC बैंक ब्रांच में बदली हुई फीस के साथ लॉकर खोल सकते हैं. बदले हुए लॉकर रेट के अलावा HDFC बैंक कस्टमर्स को डायरेक्ट डेबिट ऑप्शन से लॉकर का किराया देने की सुविधा दे रहा है. ये सालाना चार्ज किया जाता है और एडवांस में देना होता है. अगर आपका HDFC बैंक में करंट या सेविंग्स अकाउंट है, तो आप नए चार्ज देकर सेफ डिपॉजिट्स लॉकर खोल सकते हैं.

चोरी की कई घटनाओं के बाद नियम सख्त

रिपोर्ट के मुताबिक, HDFC बैंक ने बैंकों में चोरी की कई घटनाओं के बाद अपने लॉकर एक्सेस नियमों को और सख्त कर दिया है. सीनियर अधिकारियों ने कहा कि बैंक ने सभी लॉकर होल्डर्स के लिए एक्सेस देने से पहले आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया है. एक ही लोकेशन पर अलग-अलग ब्रांच में लॉकर का किराया अलग-अलग हो सकता है. लॉकर का किराया सालाना और एडवांस में लिया जाता है.

मेट्रो ब्रांच में बदले हुए सालाना चार्ज (18 परसेंट GST को छोड़कर) इस तरह हैं:-

एक्स्ट्रा स्मॉल: 1,350 से 3,300 रुपये

स्मॉल: 2,200 से 5,000 रुपये

मीडियम: 4,000 से 10,000 रुपये

एक्स्ट्रा मीडियम: 4,400 से 12,500 रुपये (लगभग 184 परसेंट की बढ़ोतरी)

लार्ज: 10,000 से 15,000 रुपये

एक्स्ट्रा लार्ज: 20,000 रुपये पर बना हुआ है

ये बढ़ोतरी खास तौर पर मीडियम और एक्स्ट्रा-मीडियम कैटेगरी में अधिक है, जहां चार्ज दोगुने से ज्यादा हो गए हैं.

सेफ डिपॉजिट लॉकर क्या है?

सेफ डिपॉजिट लॉकर एक सिक्योर स्टोरेज सर्विस है. जहां कस्टमर ज्वेलरी, डॉक्यूमेंट और दूसरी जरूरी चींजों को सुरक्षित रखने के लिए लॉकर किराए पर ले सकते हैं. ये लॉकर बैंक की मजबूत जगहों पर रखे जाते हैं. चोरी, मुसीबत और दूसरे खतरों से बचाते हैं.

HDFC बैंक लॉकर फैसिलिटी कौन खोल सकता है?

HDFC बैंक के अनुसार, सेफ डिपॉजिट लॉकर का इस्तेमाल ज्वेलरी जैसी कीमती चींजें, प्रॉपर्टी डीड, वसीयत और पासपोर्ट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट रखने के लिए किया जा सकता है. जिन कस्टमर का HDFC बैंक में सेविंग्स या करेंट एकाउंट है. वे बैंक की सेफ डिपॉजिट लॉकर फैसिलिटी का इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्हें बस एक स्टैम्प वाला लॉकर एग्रीमेंट फॉर्म भरकर साइन करना होगा. मान लीजिए अगर किसी कस्टमर के पास पहले से लॉकर लाइसेंस है और वो किसी दूसरे व्यक्ति को ज्वांइट लाइसेंसी के तौर पर जोड़ना चाहता है. ऐसे में वो व्यक्ति पहले से बैंक कस्टमर होना चाहिए जिसका सेविंग्स अकाउंट, करंट अकाउंट या फिक्स्ड डिपॉजिट हो और उसे सभी KYC डॉक्यूमेंट के साथ-साथ एक नई फीटो भी जमा करनी होगी.