राजस्थान के हनुमानगढ़ में दर्दनाक हादसा! बस-ट्रक भिड़ंत में 5 की मौत, कई घायल

Haumangarh Accident News: हनुमानगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. हादसा रावतसर थाना क्षेत्र के बरमसर गांव के पास हुआ, जहां एक बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल होने की सूचना है. घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रावतसर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. हादसे के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं.