बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा। पहले बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है। BSEB इस हफ्ते अपनी मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के नतीजों के जारी होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। पिछले सप्ताह बिहार बोर्ड ने BSEB कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी।
हालांकि बोर्ड ने अभी तक नतीजों की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है। लेकिन पिछले रुझानों से पता चलता है कि नतीजे मार्च में ही घोषित किए जाएंगे। पिछले परीक्षा सत्र में बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट (12वीं) के नतीजे 23 मार्च को घोषित किए थे।
परिणाम देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जा सकते हैं। यहां रोल नंबर का उपयोग करके उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड के अधिकारी जल्द ही BSEB कक्षा 12 परिणाम 2026 की तारीख की पुष्टि करेंगे। अधिकारी आमतौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से परिणाम की घोषणा की पुष्टि करते हैं।
BSEB ने 2 फरवरी से 13 फरवरी, 2026 तक 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की थी। जबकि मैट्रिक के एग्जाम 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 तक हुए थे। छात्र BSEB इंटर स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। BSEB इंटर स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट्स – biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com पर जाना होगा।
पिछले सालों के रुझानों के अनुसार, BSEB सबसे पहले 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा। उसके बाद उसी क्रम में 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा। बिहार सीनियर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड का परिणाम 16 मार्च से 25 मार्च, 2026 के बीच जारी होने की उम्मीद है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह तारीख एक संभावित अनुमान है। बोर्ड जल्द से जल्द सभी को सटीक तारीख के बारे में सूचित करेगा।