हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ रही थी, लेकिन बीते दिनों हुई बारिश ने मौसम का रंग बदल दिया. सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए रहे. हल्की बारिश पड़ी और ठंडी हवाएं चलने लगीं. जिससे तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई. कई जगहों पर फुहारें पड़ीं तो कुछ इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे मौसम वाकई खुशनुमा हो गया. इस बदलाव का असर लोगों पर भी दिखा. लोग काफी ज्यादा खुश नजर आए. दरअसल आईएमडी चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा के गुरुग्राम जिले में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला, जबकि सबसे कम तापमान सिरसा जिले में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि हरियाणा में आज सुबह का तापमान 14°C है.
अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 17-18 मार्च को बारिश और 19-20 मार्च को तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है. सोमवार को भी प्रदेश के उत्तरी जिलों में बारिश होने या बादल छाए रहने की संभावना थी. जबकि वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहा था. वहीं हरियाणा में आज सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है. कई जिलों में बादलों की आवाजाही जारी है, कहीं हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चल चलने की संभावना है. ऐसे में तापमान में भी गिरावट आ सकती है और गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है ओर ऐसे में आज भी तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है और साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. IMD की मानें तो 18 मार्च से फिर मौसम में बदलाव आएगा, क्योंकि 19 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. इसके प्रभाव से कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि होने की संभावना है.
मौसम विभाग की मानें तो 18 मार्च तक बारिश और फिर 19-20 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले पड़ने के आसार.आज यानि 17 मार्च को हरियाणा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश के भी आसार बने हुए है. 18 मार्च को भी कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना रह सकता है.
वहीं 19 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएं चलने की संभावना है. इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. वहीं 20 मार्च को कुछ स्थानों पर बादल बने रह सकते हैं और तेज हवा के साथ बारिश और ओले पड़ने की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 28-30°C रह सकता है.
21 मार्च को मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा. दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. अधिकतम तापमान 31-33°C के आसपास पहुंच सकता है. इसके बाद 22 मार्च को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन में तेज धूप और हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. तापमान 32-34°C तक जा सकता है.वही 23 मार्च को मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है. तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी और दिन का तापमान 33-35°C तक पहुंच सकता है.
हरियाणा के कुछ जिलों में एक तरफ जहां बारिश और हवा देखने को मिली है, जिसके कारण मौसम में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला है और कई शहरों में तापमान में गिरावट आई है. वही aqi.in की माने तो aqi लेवल में भी बदलाव देखने को मिला है,क्योंकि राजधानी दिल्ली में आज सुबह aqi लेवल 151 देखने को मिला है,जबकि हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सुबह aqi लेवल 161 दर्ज किया गया है. वहीं गुरुग्राम जिले में aqi लेवल सुबह 151 देखने को मिला है जबकि अंबाला जिले में सुबह aqi लेवल 147 दर्ज किया गया हैं.