हरियाणा बोर्ड एग्जामः 10वीं की परीक्षा में 3 छात्रों के पास स्मार्ट वॉच मिली, फ़्लूड और संदिग्ध प्रश्न पत्र भी पकड़ा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में बाहरी हस्तक्षेप के बाद परीक्षा केन्द्रों के अंदर नकल का खेल बदस्तूर जारी है. ताजा बानगी जीन्द के SD स्कूल में दिखी. जिसे खुद शिक्षा बोर्ड चेयरमैन ने उजागर किया है.

दरअसल, फ़रवरी माह के अंत से शुरू हुई और अप्रेल माह के पहले सप्ताह तक जारी रहने वाली हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं नकल पर नकेल नहीं लग पा रही. शिक्षा बोर्ड, सरकार व प्रशासन के प्रयासों से काफ़ी हद तक परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप पर रोक लगी. लेकिन अंदर नकल का खेल बदस्तूर जारी है.
जीन्द जिले के एसडी स्कूल में 10वीं के ओपन के सामाजिक अध्ययन के विषय के पेपर में चेयरमैन डॉ पवन कुमार की फ्लाइंग ने तीन बच्चों को संदिग्ध रूप में पकड़ा. इनमें एक के पास स्मार्ट वॉच, एक के प्रश्न पत्र में कई सवालों के खाली स्थान भरे मिले व ऑप्शनल प्रश्नों पर टिक मिले. वहीं तीसरे के प्रश्न पत्र का क्यूआर कोड फ्लूड से मिटाया गया था.

इससे पहले, बीते माह फरवरी में जींद जिले के गांव झमोला में एग्जाम सेंटर पर फोन पर हिंदी पेपर की आंसर-की मिली थी. एसपीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सेंटर पर चपरासी के फोन पर आंसर-की मिली खी, जिसके बाद इस सेंटर को रद्द कर दिया गया था. मामले में केस भी दर्ज किया गया था. साथ ही एग्जाम में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी.