हिमाचल जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान! राज्य में भारी बर्फबारी का अलर्ट, अटल टनल की ओर जाने वाले रास्ते बंद

अटल सुरंग के दक्षिण में भारी बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों को लगातार बचाया जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बर्फबारी और बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

कुल्लू के डीसी अनुराग चंद शर्मा ने कहा, “कल दोपहर से मनाली स्थित अटल सुरंग और जिले के ऊपरी इलाकों में भारी हिमपात हो रहा है और कल से ही सुरंग के दक्षिणी पोर्टल पर बीआरओ का अभियान जारी है।

मौसम की गंभीरता को देखते हुए BRO ने फिलहाल अटल टनल के दक्षिणी पोर्टल को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। विभाग का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद ही बर्फ हटाने का काम शुरू होगा।

इस बीच, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बर्फबारी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम से जुड़ी आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील की है।