- उत्तराखंड में शादी का वादा कर युवक बना मंगेतर, फिर लड़की का कर दिया बेरहमी से मर्डर - May 19, 2024
- उत्तराखंड में निकाय चुनाव पर संकट! विपक्ष का आरोप ‘हार से डर रही सरकार - May 19, 2024
- Char Dham Yatra 2024: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, हरिद्वार में बंद हुआ रजिस्ट्रेशन काउंटर - May 19, 2024
कांग्रेस पार्टी ने अमरिंदर सिंह बरार को पंजाब में पार्टी का नया प्रमुख नियुक्त किया है। जबकि प्रताप सिंह बाजवा विधायक दल के नए नेता चुने गए हैं। चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू पीसीसी चीफ थे, जबकि चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश में पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार थे।
दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से पार्टी प्रदेश प्रमुख का पद खाली चल रहा था। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने पीसीसी चीफ के लिए अमरिंदर सिंह बरार के नाम पर मुहर लगा दी है।
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त मिली थी। भगवंत मान के नेतृत्व में आप ने 92 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस पार्टी को महज 18 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। यहां तक कि नवजोत सिंह सिद्धू अपनी विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।