यौन उत्पीड़न मामले में 88 साल का ये एक्टर दोषी करार, पीड़िता को देना होगा 160 करोड़ का मुआवजा

हॉलीवुड एक्टर बिल कॉस्बी को डोना मोटसिंजर नाम की महिला को शराब और दवा देकर बेहोश कर यौन उत्पीड़न करने के मामले में कैलिफोर्निया की एक सिविल जूरी ने दोषी करार दिया है. वहीं कैलिफोर्निया की सिविल जूरी ने पीड़िता को लगभग 19 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 163.4 करोड़ भारतीय रुपये) का मुआवजा देने का आदेश दिया है. सिविल ज्यूरी ने पीड़ित महिला मोट्सिंगर के समय के नुकसान के लिए 17.5 मिलियन डॉलर और आगे होने वाले नुकसान के लिए लगभग 1.75 मिलियन डॉलर का मुआवजा देने का आदेश दिया है. ज्यूरी ने मुआवजे का आदेश देते हुए, पीड़िता की दिमागी पीड़ा, अपनी जिंदगी को खोना, परेशानी, बेइज्जती और भावनाओं को ठेस पहुंचाने के बारे में भी जिक्र किया.

एक्टर बिल कॉस्बी के वकील ने सिविल ज्यूरी के फैसले पर निराशा जताते हुए कहा कि वो इस फैसले के खिलाफ अपील जरूर करेंगे. आपको बता दें कि ये फैसला कॉस्बी को पेंसिल्वेनिया की जेल से रिहा किए जाने के लगभग पांच साल बाद आया है, जब स्टेट सुप्रीम कोर्ट ने इसी तरह के आरोपों पर आधारित एक और केस को रद्द कर दिया था.

fallback

क्या था पूरा मामला
पीड़ित महिला मोटसिंगर ने साल 2005 में सबसे पहले कॉन्स्टैंड द्वारा दायर एक मुकदमे में गुमनाम रूप से आरोप लगाए थे. मोटसिंगर सैन फ्रांसिस्को के पास सॉसेलिटो के एक रेस्तरां में वेट्रेस के रूप में काम किया करती थीं. उन्होंने साल 2023 में दायर किए अपने मुकदमे में कहा था कि कॉस्बी ने उन्हें पास के सैन कार्लोस के एक थिएटर में अपने स्टैंड-अप कॉमेडी शो में के लिए इन्विटेशन दिया था. जहां कॉस्बी ने उन्हे शराब और दो गोलियां दीं, जिन्हें वो एस्पिरिन समझ रही थी. उन्होंने आगे बताया कि जब दो लोगों ने उसे एक लिमोसिन में बिठाया तो वो बार-बार बेहोश हो रही थी.

नशीली दवा देकर किया रेप
पुलिस रिपोर्ट में, मोटसिंगर ने बताया कि जब वो अपने घर में जागी तो उनके सारे कपड़े उतर चुके थे, जिसके बाद वो समझ गईं कि बिल कॉस्बी ने नशीली दवा देकर उनका रेप किया है. वहीं कोर्ट में कॉस्बी के वकील ने इन आरोपों को महज अटकलें बताया. दूसरी ओर मोटसिंगर साफ-साफ कह चुकी थीं कि उन्हें कुछ भी याद नहीं है कि उस दिन क्या हुआ था.

जेल में काट चुके हैं 3 साल
एक्टर कॉस्बी ने मुकदमे में गवाही नहीं दी, जिसके गवाहों में टेम्पल यूनिवर्सिटी की स्पोर्ट्स ट्रेनर एंड्रिया कॉन्स्टैंड भी शामिल थीं, जिन पर 2018 में पेंसिल्वेनिया की एक क्राइम कोर्ट में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था. स्टेट कोर्ट ने उस फैसले को खारिज कर दिया और कॉस्बी को 3-10 साल की सजा में से लगभग 3 साल जेल में बिताने के बाद छोड़ दिया गया.