कटिहार: बिहार के कटिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने जिले के एक युवक पर प्रेम कर और शादी के बाद धोखा देने का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि मुंबई में एक कंपनी के कैंटीन में साथ काम करने वाले युवक से प्यार हो गया. दोनों के बीच करीब तीन साल तक इश्क चला. फिर शादी कर ली. इसके बाद युवक वापस अपने घर कटिहार जिले के नीमा गांव आ गया, इसके बाद प्रेमिका भी आ पहुंची. तब उसे पता चला की वह शादीशुदा है. महिला भी दो बच्चों की मां है.