- हरियाणा की सियासत में भूचाल; कांग्रेस में नहीं थम रही गुटबाजी, किरण चौधरी ने लगाया बड़ा आरोप - May 20, 2024
- मध्यप्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी: भोपाल से शाजापुर तक दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन, जानें कैसे बुक होगा टिकट - May 20, 2024
- MP Weather: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत नहीं, अगले 5 दिनों के लिए लू का अलर्ट - May 20, 2024
बेगूसराय: बिहार(Bihar) में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी(wife) की शादी उसके प्रेमी से करा दी। वह तीन बच्चों की मां है। उसे ग्रामीणों ने खेतों में अकेले प्रेमी के साथ पकड़ लिया था। मामले की सूचना उसके पति को दी गई। पति ने शादी करने के लिए कहा था। उसके बाद गांव में पंचायत हुई। पंचों के फैसले के बाद महिला की उसके प्रेमी से शादी करा दी गई। तीन बच्चों की मां खुशी-खुशी अपनी नई ससुराल चली गई।
बेगूसराय के बछवाड़ा थाना एरिया के गोधना पंचायत के झाडियां चौकी निवासी सुखदेव साह दिल्ली में मजदूरी करता है। 2013 में उसकी शादी चांदनी देवी से हुई थी। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। बताया गया है कि दो माह पहले उसकी मुलाकात महेश कुमार से हुई थी। महेश कुमार पास के ही फतेहा गांव का रहने वाला है। जिसके बाद दोनों का प्रेेम परवान चढ़ा। चोरी छूपे दोनों मिलने लगे। बताया गया है कि बुधवार को महिला का प्रेमी मुकेश उसके घर पहुंच गया। यहां दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने कॉल कर मामले की जानकारी महिला के प्रेमी को दी। पति ने कहा- ‘अगर वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है.’ उसकी खुशी में ही मेरी खुशी है।
जिसके बाद गांव में पंचायत हुई। पंचायत में उसके पति को भी बुलाया गया। साथ ही महिला और उसका प्रेमी भी मौजूइ रहा। पंचायत के मुखिया के तौर राजीव चौधरी, वार्ड सदस्य प्रमोद साह, पंच अर्जुन पंडित आदि मौजूद रहे। मंदिर में ले जाकर महिला की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ कराई गई। महिला के एक बेटा और दो बेटियां है। शादी के बाद वह खुशी-खुशी नई ससुराल चली गई।