नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से उठती आग की लपटें दिखाई दे रही हैं, जो दुर्घटना की भयावहता को दर्शाती हैं।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।