लखनऊ: लखनऊ में चौराहे पर आप के साथ कोई अपराधिक घटना हुई या फिर किसी परेशानी में फंसे हों तो अब आपको ज्यादा परेशानी उठाने की जरुरत नहीं है. आपको बस एक बटन दबाने की जरुरत है, फिर तुरंत पुलिसकर्मी आपकी मदद के लिए हाजिर हो जाएंगे. शहर के 10 चौराहों पर पुलिस ने सालों से लगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स एक्टिव कर दिए हैं.
चौराहों पर लगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स
रविवार से इसकी शुरुआत हो गई है. इससे पहले 2021 से 2023 के बीच सेफ सिटी के तहत शहर के कई चौराहों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए थे. ये बॉक्स टेक्निकल फॉल्ट की वजह से एक्टिव नहीं हो पाए थे. यह व्यवस्था 24 घंटे एक्टिव रहने वाली है. इन सभी बॉक्स की ऑनलाइन मॉनिटरिंग आईटीएमएस ऑफिस से की जाएगी.
कुछ ही देर में पहुंचेगी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, अगर कोई आपराधिक घटना या विपत्ति में फंसता है तो वह बॉक्स में लगे बटन को दबा सकता है. बटन दबते ही सूचना ऑनलाइन आईटीएमएस पहुंचेगी. फिर वहां बैठा पुलिसकर्मी चौराहा चिह्नित कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देगा. इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम से चौराहे पर तैनात पुलिस और ट्रैफिककर्मियों को सूचित किया जाएगा. कुछ ही देर में पुलिसकर्मी पीड़ित की मदद करने पहुंचेंगे.
इमरजेंसी कॉल बॉक्स के फायदे
क्वीक रेस्पॉन्स के तहत इस व्यवस्था की नए तरीके से एक बार फिर शुरू हो गई है. हालांकि, प्रचार प्रसार न होने से चौराहों पर लगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स की लोगों को जानकारी नहीं है. बॉक्स पर बोर्ड लगेंगे, जिसपर इमरजेंसी कॉल बॉक्स के फायदे और इस्तेमाल करने की जानकारी लिखी होगी. हालांकि, इमरजेंसी कॉल बॉक्स में लगे बटन के दुरुपयोग की आशंका है. कई लोग तो पुलिस एक्टिवनेस परखने के लिए बटन का इस्तेमाल करेंगे.
ऐसे लोगों से निपटने के लिए भी तैयारी की गई है. इन बॉक्सों को सीसीटीवी कैमरे और आईटीएमएस कमरों की फुटेज के जरिए इसका दुरुपयोग करने वालों का फेस आईडेंटिफिकेशन करेगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.