यूपी वालों सावधान रहें…फिर बिगड़ने वाला है मौसम

UP Weather Update Today: इन दिनों उत्तर प्रदेश में मौसम गर्म है. यहां दिन में तेज धूप और लू चल रही है, जिससे तापमान 40 डिग्री के पार है. रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है, जहां पारा चढ़ने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा है. इस बीच आंधी-बारिश को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. मई-जून में गर्मी लोगों को और परेशान करेगी. प्रदेश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है. शुक्रवार को प्रयागराज में सबसे ज्यादा तापमान 45.2°C दर्ज किया गया. इस बीच मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है.

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम विभाग का कहना है कि 27 अप्रैल तक प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अभी हालात ऐसे हैं कि प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगो का बाहर निकला मुश्किल कर दिया है. तापमान 43 से 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है.

26 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम
जहां एक ओर मौसम विभाग ने लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी ओर जनजीवन, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि 26 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा. महीने के अंत तक कुछ इलाकों में बारिश से राहत मिल सकती है.

करीब 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट
25 अप्रैल को मौसम विभाग ने करीब 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. इस बार गर्मी का असर सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है. पहली बार 17 जिलों में ‘वार्म नाइट’ का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी यूपी के कई जिलों में यह स्थिति विशेष रूप से देखने को मिल रही है.