भीषण गर्मी के बीच मोबाइल बना आग का गोल, जेब में रखे-रखे निकलने लगा धुआं, महिला का पैर झुलसा

अशोकनगर : यदि आप भी मोबाइल का उपयोग करते हैं तो हो सावधान जाइए। क्योंकि भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला की जेब में रखा मोबाइल पहले तो अचानक धुंआ देने लगा और फिर उसमें से आग लपटें निकलने लगी। इसके बाद तुरंत मोबाइल को परिजनों द्वारा घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया गया।

मोबाइल से निकलने लगा धुआं
मामला शहर की छैघरा कॉलोनी का है, जहां के रहने वाले राहुल जैन की पत्नी अपने घर पर काम कर रही थी। उनके लोअर की जेब में रखे मोबाइल से अचानक धुआं निकलने लगा। मोबाइल वीवो का था। धीरे-धीरे यह बढ़ने लगा। दोपहर को लगभग 2:59 बजे अचानक अचानक मोबाइल गर्म हुआ और उसमें से धुआं निकलने लगा। हमलोग कुछ समझ पाते उसमें से आग की चिंगारी निकलने लगी।
राहुल जैन, महिला के पति

मोबाइल को फेंका बाहर
इसके बाद तुरंत मोबाइल को कपड़े से पकड़ कर घर के बाहर गली में फेंक दिया और फिर मोबाइल में आग लग गई। फिर घर के सदस्यों ने पानी डालकर मोबाइल को बुझाया।

मोबाइल के साथ महिला का झुलसा पैर
राहुल जैन ने बताया कि अचानक मोबाइल में लगी आग के कारण उनकी पत्नी का पैर का कुछ हिस्सा जल गया। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यह घटना कैसे हुई किस कारण से मोबाइल में आग कैसे लगी यह भी जानकारी नहीं लगी है क्योंकि मोबाइल को रात को चार्ज किया था। दिनभर उसे चार्जिंग पर भी नहीं लगाया।

अज्ञात है कारण
वहीं, मोबाइल में आग लगने का कारण अज्ञात है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाएं घटती नहीं है। मोबाइल हीट हो जाने के बाद ये घटनाएं होती है। भीषण गर्मी की वजह से भी ऐसा हो सकता है।