महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज से रिश्तों के कत्ल की खौफनाक कहानी सामने आई. यहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जिस बेरहमी से पति को मौत के घाट उतारा, उसने लोगों को झकझोर रख दिया. ‘कातिल’ पत्नी ने पहले तो पति को शराब पिलाई, फिर खुद बीयर पी, और जब पति सो गया तो उसका गला घोंट दिया. इसके बाद बाइक पर शव को लादकर 25 किलोमीटर दूर एक सुनसान सड़क पर फेंक दिया. आइए जानते हैं इस हत्याकांड की पूरी कहानी…
आपको बता दें कि पूरा मामला महराजगंज के कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव का है. यहां के रहने वाले नागेश्वर रौनियार (26) ने छह साल पहले नेपाल की नेहा (22) से प्रेम विवाह किया था. दोनों की जिंदगी खुशियों से भरी थी और उनका एक प्यारा बेटा आदविक भी था. लेकिन, एक साल पहले जब नागेश्वर किसी गलत काम में फंसकर जेल चला गया, तो उसकी अनुपस्थिति में नागेश्वर के ही दोस्त जितेंद्र का उसकी पत्नी नेहा से रिश्ता बन गया. इस रिश्ते ने धीरे-धीरे दंपति के जीवन की दिशा ही बदल दी.
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी नेहा और जितेंद्र
नागेश्वर जब जेल से वापस आया तो उसे अपनी पत्नी और दोस्त के रिश्ते का पता चला. उसने बहुत कोशिश की कि उसकी पत्नी वापस घर आ जाए, लेकिन नेहा अब जितेंद्र के साथ ही रहने लगी थी. उसने अपने बेटे को भी साथ ले लिया था. नागेश्वर इस बात से बहुत दुखी था और वह अपनी पत्नी को बार-बार समझाता था, लेकिन हर कोशिश नाकाम रही. उसने कई बार जितेंद्र के घर जाकर भी शिकायत की, पर कोई फायदा नहीं हुआ.