बिहार में कल 40 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, 24 घंटे हड़ताल; मरीजों को आफत!

पटना: बिहार में बुधवार 20 मई को 40 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। राज्य भर के केमिस्ट मंगलवार आधी रात 12 बजे से हड़ताल पर चले जाएंगे। बुधवार को पटना, सीवान, अररिया समेत राज्य भर के सभी जिलों में दवा दुकानें नहीं खुलेंगी। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। हालांकि, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (पीएमबीजेके) की दवा दुकानें बुधवार को खुली रहेंगी। औषधि नियंत्रण प्रशासन के निर्देश पर रिटेलर एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।

एसोसिएशन के मुताबिक जन औषधि केंद्र इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे और सभी केंद्र सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। एसोसिएशन के महासचिव सुरेश मित्तल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औषधि नियंत्रण प्रशासन के ड्रग कंट्रोलर नित्यानंद किसलय और सहायक औषधि नियंत्रक प्रशासक चुनेंद्र महतो, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत सिंह के साथ हुई चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। ऐसे में केंद्रों को बंद करना जनहित के खिलाफ होगा।

सरकारी अस्पतालों में हुए इंतजाम
पटना सहित बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आईजीआईएमएस, एम्स पटना, पीएमसीएच, एनएमसीएच, एलएनजेपी और गार्डिनर अस्पतालों के आसपास स्थित जन औषधि केंद्रों को विशेष रूप से सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।

मरीजों को आफत
मेडिकल स्टोर के बंद होने से काफी मरीजों को जरूरी की दवा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर बुजुर्ग, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज और आर्थिक रूप से कमजोर लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी रिटेलरों से अपने जन औषधि केंद्र नियमित रूप से संचालित करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें:सरकारी स्कूलों में शाम के बाद कोचिंग, टीचरों को इंसेंटिव;बोले शिक्षा मंत्री
ऑनलाइन दवा बिक्री और नकली मेडिसिन पर रोक लगाने की मांग
ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स और बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई को हड़ताल बुलाई गई है। बिहार के सभी जिलों के निजी दवा प्रतिष्ठान इस दौरान बंद रहेंगे। यह बंदी ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों की भारी छूट नीति एवं नकली दवाओं के विरोध में आयोजित की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ऑनलाइन बिक्री और बड़ी कंपनियों की भारी छूट के साथ दवा बेचे जाने से मेडिकल स्टोर के संचालकों को नुकसान का डर सता रहा है। इसी को लेकर देश भर में एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया है। हालांकि आम जनता की इमरजेंसी सुविधा को देखते हुए जिलों में कुछएक दुकानों को खुला रखने की अनुमति दी गई है।

ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स और बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई को हड़ताल बुलाई गई है। बिहार के सभी जिलों के निजी दवा प्रतिष्ठान इस दौरान बंद रहेंगे। यह बंदी ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों की भारी छूट नीति एवं नकली दवाओं के विरोध में आयोजित की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ऑनलाइन बिक्री और बड़ी कंपनियों की भारी छूट के साथ दवा बेचे जाने से मेडिकल स्टोर के संचालकों को नुकसान का डर सता रहा है। इसी को लेकर देश भर में एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया है। हालांकि आम जनता की इमरजेंसी सुविधा को देखते हुए जिलों में कुछएक दुकानों को खुला रखने की अनुमति दी गई है।ठ से शादी की… प्रेमी के साथ मिलकर उसे मार डाला