14 जून से बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षाएं, 5252 पदों का शेड्यूल जारी

CSBC Bihar Police Constable Exam 2026 & Admit Card Date Out: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025-26 परीक्षा की तारीखों का शेड्यूल जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को एग्जाम डेट्स का बेसब्री से इंतजारा था। बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल (मोबाइल स्क्वाड, ऑपरेटर और जनरल कैडर) भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5252 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने पुलिस भर्ती का फॉर्म भरा था, वे जारी एग्जाम शेड्यूल के हिसाब से अपनी तैयारी तेज कर सकते हैं।

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम 14 जून से शुरू होंगे और 24 जून तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। बिहार पुलिस विभाग ने 20 मई को कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षाओं का एग्जाम शेड्यूल जारी किया है। साथ ही एग्जाम सेंटर किस जिले में होगा और एडमिट कार्ड कब से डाउनलोड कर सकेंगे, इसकी भी महत्वूर्ण जानकारी दी गई है।

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल मोबाइल स्क्वाड एग्जाम डेट
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल मोबाइल स्क्वाड विज्ञापन संख्या 03/2025 भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4236 खाली पद भरे जाएंगे। लिखित परीक्षा राज्य के 38 राजस्व जिलों में 14 और 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा की तिथि शिफ्ट परीक्षा अवधि (दो घंटे) रिपोर्टिंग टाइम
14.06.2026 (रविवार) सुबह 10:00 बजे सुबह से 12:00 बजे सुबह 08:00 बजे से 09:00 तक
14.06.2026 (रविवार) दोपहर 03:00 बजे दोपहर से 05:00 बजे दोपहर 01 बजे दोपहर से 02 बजे तक
17.06.2026 (बुधवार) सुबह 10:00 बजे सुबह से 12:00 बजे सुबह 08:00 बजे से 09:00 तक
17.06.2026 (बुधवार) दोपहर 03:00 बजे दोपहर से 05:00 बजे दोपहर 01 बजे दोपहर से 02 बजे तक

एग्जाम सेंटर का जिला और एडमिट कार्ड की डेट
अभ्यर्थी 01.6.2026 से पर्षद की वेबसाईट https://csbc. bihar. gov.in पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और आवेदन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा केंद्र के जिला की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 8 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर एग्जाम डेट
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती विज्ञापन संख्या 02/2026 के माध्यम से कुल 933 पद भरे जाएंगे। लिखित परीक्षा राज्य के 38 राजस्व जिलों में 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा की तिथि शिफ्ट टाइमिंग (दो घंटे) रिपोर्टिंग टाइम
21.06.2026 (रविवार) सिंगल शिफ्ट 12:00 बजे दोपहर से 02:00 बजे दोपहर सुबह से 10 से 11 बजे तक

एग्जाम सेंटर का जिला और एडमिट कार्ड की डेट
अभ्यर्थी 08.06.2026 से आधिकारिक वेबसाइट https://csbc. bihar. gov.in पर अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर अथवा आवेदन के साथ रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर तथा जन्म तिथि प्रविष्ट कर परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा केन्द्र के जिला की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 15 जून से डाउनलोड कर सकेंगे।

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जनरल कैडर की एग्जाम डेट
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जनरल कैडर विज्ञापन संख्या 01/2026 की लिखित परीक्षा कुल 83 पदों को लिए राज्य के 38 राजस्व जिलों में 24 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा की तिथि पेपर परीक्षा अवधि (3 घंटे) रिपोर्टिंग टाइम
24.06.2026 (बुधवार) 1st Paper और 2nd Paper 10:00 बजे सुबह से 13:30 बजे दोपहर सुबह 8 बजे से 9 बजे तक

एग्जाम सेंटर का जिला और एडमिट कार्ड की डेट
अभ्यर्थी 11.06.2026 से आधिकारिक वेबसाइट https://csbc. bihar. gov.in पर अपने रजिस्ट्रेशन नंंबर अथवा आवेदन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि के जरिए पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम सेंटर जिला की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 18 जून से डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा। एग्जाम टाइम खत्म होने के बाद ही उम्मीदवार अपनी OMR Sheet को सील बंद कराने के बाद ही वे परीक्षा रूम छोड़ सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।