MP Weather Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक एमपी में हीट वेव यानि लू चलने का अलर्ट जारी किया है. बुधवार के दिन सुबह से ही कई जिलों में सूरज के तेवर तीखे नजर आ रहे हैं. आलम यह है कि सुबह 8 बजे से ही सड़कें पूरी तरह से सूनी नजर आ रही हैं. क्योंकि गर्म हवाओं की वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में हीट स्ट्रोक यानी लू की संभावना बनी हुई है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फिलहाल लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. जबकि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है.
मध्य प्रदेश में चल रही हीट वेव
मध्य प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी है. एमपी का मालवा निमाड़ सबसे ज्यादा तप रहा है. दोपहर के वक्त में लोगों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. क्योंकि गर्मी की वजह से लोग परेशान नजर आ रहे हैं.
एमपी में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों तक हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाजार और सड़कों पर फिलहाल लोग नजर नहीं आ रहे हैं. कई शहरों में लू के चलते हीट स्ट्रोक क्लीनिक खोले गए हैं.
इंदौर में भीषण गर्मी
इंदौर में बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 42.4° सेल्सियस दर्ज किया गया. तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं और हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा से ज्यादा बनी हुई है। रात में भी गर्मी से राहत कम मिलेगी.
उज्जैन में हीट वेव
उज्जैन संभाग के कई जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 2-3 दिन तक लू के थपेड़े परेशान कर सकते हैं. बाहर निकलने पर पानी और सिर ढककर रखने की सलाह दी गई है.
रतलाम भी गर्म
रतलाम जिला भी मध्य प्रदेश में गर्म बना हुआ है. यहां का तापमान 45 डिग्री तक चला गया है. मौसम विभाग ने यहां भी अगले तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी होने की संभावना जताई है. गर्मी के चलते सभी को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.
गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
मध्य प्रदेश फिलहाल गर्मी से बड़ी राहत के आसार कम हैं. अगले कुछ दिन तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है. एमपी के कई जिलों में भीषण गर्मी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को बाहर निकलते वक्त विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है.
एमपी में तेज गर्मी
मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभाग में आज तेज गर्मी और लू का असर बना हुआ है। दोपहर में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना है. यहां भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है.