पाकिस्तानी जासूस पठानकोट में पकड़ा गया, पंजाब-जम्मू नेशनल हाइवे पर लगाए कैमरे

Pakistani Spy: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वह सीसीटीवी कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड कर पाकिस्तान भेज रहा था। पठानकोट पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सुजानपुर में एक शख्स को काबू में लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के बाद पूरे मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

पकड़ा गया शख्स सुजानपुर पुल नंबर 4 और पुल नंबर 5 के बीच नेशनल हाइवे नम्बर 44 पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजता था। वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में था। वह सरहद पार पंजाब जम्मू नेशनल हाइवे के पल पल की खबर देता था। अब जहां पुलिस द्वारा उसे काबू कर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि नशे की पूर्ति के लिए वह देश से ही द्रोह करने पर उतर आया।

पठानकोट पुलिस ने देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले एक बहुत बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुजानपुर इलाके से एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है, जो सरहद पार बैठे अपने आकाओं को भारत की खुफिया जानकारियां और लाइव फुटेज भेज रहा था। पठानकोट के सुजानपुर में पुलिस को एक ऐसी गुप्त सूचना मिली, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े कर दिए। सूचना के आधार पर पठानकोट पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और सुजानपुर से एक शख्स को धर दबोचा। शुरुआती पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

पकड़े गए इस शख्स की करतूत देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक थी। यह आरोपी सुजानपुर के पुल नंबर 4 और पुल नंबर 5 के बीच नेशनल हाइवे 44 पर जो पंजाब जम्मू को जोड़ता है, इस हाइवे पर बाकायदा सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाकर वहां की पल-पल की लाइव फुटेज पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेज रहा था। जिसको अब पुलिस ने गिरफ्तार कर अगली करवाई शुरू कर दी है। ये नशे की पूर्ति के लिए देश के साथ गरदारी कर रहा था, जिसके साथ तीन ओर साथी शामिल है।

इस बारे में बात करते हुए एसएसपी पठानकोट ने कहा कि जिस शख्स को काबू किया है ये पाकिस्तान के लिए जासूसी करते था, इसने पठानकोट जम्मू नेशनल हाइवे नम्बर 44 सुजानपुर के पुल नम्बर चार ओर पांच के बीच मार्किट में लगाये गए थे और विदेश में बैठी देश विरोधी ताकतों को भेजता था और ये सब नशे की पूर्ति के लिए करता था। इसके तीन ओर साथी भी है, जहां अभी इस में ओर खुलासे किए जाएंगे।