कार में क्यों लगाया जाता है 24 कैरेट गोल्ड? इन पार्ट्स में होता है सोना, वजह जानकर कहेंगे- पहले क्यों नहीं बताया!

Where is Gold Hidden in Car: जब भी बात 24 कैरेट सोने की आती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले चमचमाते गहने या फिर सोने के बिस्कुट आते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी पार्किंग में खड़ी कार में भी बिल्कुल शुद्ध सोना लगा हुआ है? पहली बार में तो यह मजाक लग सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से सच है. आपके कार में कुछ ऐसे पार्ट्स होते हैं, जहां शुद्ध सोने का इस्तेमाल किया जाता है. पर सोचने वाली बात यह है कि आखिर लोहे और स्टील से बनी गाड़ी में इस कीमती धातु का क्या काम? आइए जानते हैं कार के उस सीक्रेट पार्ट के बारे में, जहां सोना छुपा होता है, और इसके पीछे का खास कारण.

आज के समय में आने वाली कार पहले की तुलना में काफी ज्यादा स्मार्ट और टेक्नोलॉजी से भरपूर हो चुकी हैं. इन स्मार्ट कारों में एडवांस सेंसर, टच स्क्रीन, कंप्यूटर सिस्टम और सेफ्टी के भी एडवांस फीचर्स दिए गए होते हैं. इन सभी सिस्टम्स को ठीक से काम करने के लिए एक बहुत ही परफेक्ट इलेक्ट्रिकल कनेक्शन की जरूरत होती है. यही कारण है कि कई कंपनियां खास जगहों पर सोने यानी गोल्ड का इस्तेमाल करती हैं. हालांकि कार में बहुत ज्यादा मात्रा में सोना नहीं होता, लेकिन इसका रोल बहुत ही खास माना जाता है.

सोना का क्यों होता है इस्तेमाल?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि गोल्ड बिजली को बहुत ही अच्छी तरह से प्रभावित करता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आसानी से खराब या जंग नहीं खाता. यही कारण है कि कारों में इस्तेमाल होने वाले कई इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और कनेक्टर पर सोने की बहुत ही पतली कोटिंग की जाती है. एयरबैग, GPS, सेंसर और इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे जरूरी फीचर्स में गोल्ड का इस्तेमाल बहुत जरूरी माना जाता है. आज की एडवांस गाड़ियों में इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग ज्यादा हो रहा है, इसलिए इनमें गोल्ड की जरूरत भी लगातार बढ़ती जा रही है.

शुद्ध सोने की सहायता से इलेक्ट्रिकल सिग्नल तेजी से और बिना किसी से प्रभावित हुए ट्रांसफर हो पाते हैं. इससे कार के फीचर्स लंबे समय तक बिना खराब हुए काम करते हैं. यही कारण है कि आज के समय में आने वाली महंगी लग्जरी कारों में नार्मल कारों की तुलना में ज्यादा गोल्ड का प्रयोग हो रहा है. लेकिन कार में गोल्ड की मात्रा बहुत ही ज्यादा कम होती है. इन्हें आप आसानी से हासिल भी नहीं कर सकते.

निकाला जाता है सोना
दुनिया भर में आज पुरानी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से सोना निकालने का काम तेजी से बढ़ रहा है और इसमें पुरानी कारें भी शामिल हो चुकी हैं. गाड़ियों में लगे सर्किट बोर्ड, कनेक्टर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स से कंपनियां गोल्ड रिकवर करती हैं. हालांकि एक कार से निकलने वाली सोने की मात्रा काफी कम होती है, लेकिन बड़े पैमाने पर यह काफी कीमती हो जाता है.

वहीं, इलेक्ट्रिक और स्मार्ट कारों की बढ़ती मांग के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में गोल्ड जैसे धातुओं की जरूरत भी आने वाले समय में ज्यादा हो सकती है. यही कारण है कि आधुनिक कारें अब केवल सफर का साधन नहीं रहीं, बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्ट मशीनों में बदलती जा रही हैं.