MP Weather Severe Heat: मध्य प्रदेश में नौतपा के पहले ही दिन प्रचंड गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने इंदौर से उज्जैन तक हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है. अगले 4 दिनों तक मालवा-निमाड़ में तेज गर्मी पड़ने वाली है. एमपी में अधिकतम तापमान फिलहाल 44 डिग्री के पास बना हुआ है. कई जिलों में भीषण गर्मी की वजह से हीट स्ट्रोक क्लीनिक शुरू हो चुके हैं. तीव्र लू का रेड अलर्ट होने की वजह से लोगों को दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. इंदौर और उज्जैन संभाग में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है.
एमपी में भीषण गर्मी
एमपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक नौतपा में भी इस बार तेज गर्मी जारी रहेगी. एमपी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक चला गया है. जिससे दोपहर के वक्त सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इंदौर में प्रचंड गर्मी
इंदौर में प्रचंड गर्मी हो रही है. सोमवार के दिन सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोग परेशान है. शहर का अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 28 से 29 के बीच बना हुआ है.
इंदौर में लू के हालात
इंदौर में दोपहर के समय लू जैसे हालात बन सकते हैं और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि देर शाम हवा की रफ्तार बढ़ सकती है, जिससे हल्की राहत मिलेगी. दोपहर के वक्त सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.
उज्जैन में तेज गर्मी
उज्जैन में भीषण गर्मी का दौर जारी है. यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक चला गया है. सुबह से तेज धूप निकलने के कारण दोपहर में सड़कें तपती नजर आएंगी. मौसम विभाग ने साफ आसमान और गर्म हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है.
उज्जैन में हीट वेव
उज्जैन संभाग में मौसम विभाग ने तीव्र हीट वेव चलने की आशंका जताई है. दिन के समय गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. नौतपा के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. उज्जैन में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा.
दोपहर में सावधानी बरते
मौसम विभाग ने एमपी में लोगों को दोपहर में विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. क्योंकि गर्मी का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है. जहां दोपहर में सूरज सबसे गर्म हो रहा है.
एमपी में रहेगी तेज गर्मी
एमपी में नौतपा के दौरान गर्मी तेज रहने की संभावना है. क्योंकि तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है. नौतपा के दौरान तापमान अपने चरम पर होगा. ऐसे में अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है.