मध्‍य प्रदेश के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसा, 5 मजदूरों की मौत

पन्ना: मध्‍य प्रदेश के पन्ना में मंगलवार को कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मलबे में दबने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया गया। 2 मजदूरों के शव बाहर निकाले लिए गए, जबकि 3 मजदूरों के शव निकालने में टीमें जुटी हैं। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू में जुटे हैं। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।

मध्‍य प्रदेश के पन्ना में मंगलवार को कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मलबे में दबने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया गया। 2 मजदूरों के शव बाहर निकाले लिए गए, जबकि 3 मजदूरों के शव निकालने में टीमें जुटी हैं। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू में जुटे हैं। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।

कुएं में ढही हुई मिट्टी के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। मौके पर जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाई जा रही है। मलबा हटाकर मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। पिछले कई घंटों से लगातार मिट्टी हटाने का काम किया जा रहा है। खेत में पिछले करीब 10 दिनों से 7 मजदूर कुएं की खुदाई कर रहे थे। हादसे का शिकार हुए 4 लोग एक ही परिवार के हैं।

इस दर्दनाक हादसे ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। आखिर भुसभुसी और कमजोर मिट्टी वाले इलाके में कुएं की खुदाई किस आधार पर कराई जा रही थी? क्या तकनीकी जांच हुई थी? अब निगाहें प्रशासनिक जांच और जिम्मेदारों की जवाबदेही पर टिकी हैं। परिजन और गांव के लोग दबे लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने की उम्मीद में मौके पर डटे हुए हैं।