हिमाचल में अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की निजी बस; 18 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें लोगों ने तुरंत स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। निजी बस सरकाघाट से सुंदरनगर जा रही थी, रिवालसर क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण बस में सवार 18 में से 15 लोग घायल हो गए, जिनको 108 एंबुलेंस के जरिए रिवालसर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

सड़क से नाले की ओर लुढ़की बस
सरकाघाट से दोपहर के समय सुंदरनगर के लिए निकली बस एचपी 31 ए 4889 जब दुर्गापुर के नजदीक सरेलाखाबू में पहुंची तो बस में तकनीकी खराबी आने के कारण यह सड़क से नीचे नाले की ओर लुढ़क गई। हादसे के समय बस में 18 सवारियां सवार थीं, जिनमें से 15 को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और 108 के जरिए सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इनको उपचार दिया गया।

ये हुए घायल
घायलों में 37 वर्षीय सरिता देवी, उनका बेटा 11 वर्षीय अनमोल निवासी जमणी।, 74 वर्षीय अमकू देवी निवासी खाहण। 24 वर्षीय कृष्णा देवी निवासी खाहण। 42 वर्षीय रीता देवी निवासी गम्मरखड्ड, 51 वर्षीय चंद्रमणी निवासी भद्रवाड़। 40 वर्षीय शमा देवी निवासी गम्मर खड्ड। 46 वर्षीय अमर सिंह निवासी दूसरा खाबू। 16 वर्षीय हिमालयन निवासी सेरलाखाबू। 18 वर्षीय सूजल शर्मा निवासी सेरलाखाबू। 40 वर्षीय कमल राणा निवासी नेपाल। 21 वर्षीय मिलनथापा निवासी नेपाल। 51 वर्षीय राकेश चंद्र निवासी बलद्वाडा। 23वर्षीरू नेहा शर्मा निवासी सरकीघाट, 38 वर्षीय मनोज कुमारी निवासी दून घायल हुए हैं।